इंदौर, 18 फरवरी। इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में 24 साल की एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हत्या के बाद शव के साथ भी घिनौना कृत्य किया। छात्रा 10 फरवरी को लापता हुई थी। तीन दिन बाद उसका शव उसके बॉयफ्रेंड के किराए पर लिए गए कमरे से बरामद हुआ। जांच के दौरान पुलिस आरोपी पीयूष धनोटिया तक पहुंची, जिसे 14 फरवरी को मुंबई के अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया गया।
डीसीपी कृष्णा लालचंदानी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहले छात्रा के हाथ-पैर बांधे, उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और गला घोंटकर हत्या कर दी। मौत की पुष्टि करने के बाद वह कमरे से बाहर गया, बीयर की बोतलें खरीदकर लौटा और शव के पास बैठकर शराब पीता रहा। इसके बाद उसने शव के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने छात्रा के सीने में चाकू भी मारा और कमरे से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का व्यवहार घटना के बाद असामान्य था। वह मंदसौर का रहने वाला है और एमबीए सेकंड ईयर का छात्र है। दोनों के बीच संबंध थे, लेकिन आरोपी को शक था कि छात्रा किसी दूसरे लड़के से बात कर रही थी। इसी बात को लेकर 10 फरवरी को दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ और उसने गला घोंटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी मुंबई के पास पनवेल के एक सुनसान इलाके में गया। वहां उसने अगरबत्ती जलाई और इंटरनेट पर आत्माओं को बुलाने से जुड़े वीडियो देखे। पुलिस का कहना है कि वह अंधेरे में माफी मांगता रहा और दावा करता था कि वह मृतका की आत्मा से बात करना चाहता है। उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश का भी दावा किया।
द्वारकापुरी थाने में पूछताछ के दौरान उसने एक खाली कागज मांगा और लिखा कि उसने बहुत बड़ा अपराध किया है और वह मरना चाहता है। वह बार-बार कहता रहा कि वह छात्रा से प्यार करता था और उससे मिलना चाहता है। पुलिस के मुताबिक, वह इंटरनेट पर आत्महत्या के तरीके भी खोज रहा था, लेकिन उसने कोई कदम नहीं उठाया।
जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी ने छात्रा के फोन से उसके परिवार को मैसेज भेजा कि वह घर नहीं लौटेगी, और फिर फोन बंद कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में दोनों को साथ में कमरे में जाते और बाद में आरोपी को अकेले बैग लेकर निकलते हुए देखा गया। छात्रा का शव उसी कमरे से बरामद हुआ। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Trending
- वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
- दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
- कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
- ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
- करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा

