Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गुजरात में घर के बाहर बैठने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने व्यक्ति को जिंदा जलाया, 3 गिरफ्तार
    देश

    गुजरात में घर के बाहर बैठने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने व्यक्ति को जिंदा जलाया, 3 गिरफ्तार

    adminBy adminJanuary 27, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कच्छ 27 जनवरी। गुजरात में कच्छ के गांधीधाम में एक व्यक्ति को पड़ोसियों ने डीजल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों पक्षों के बीच घर के बाहर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। गांधीधाम पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने बताया कि 25 जनवरी को रोटरी नगर इलाके में पड़ोसियों के बीच घर के बाहर बैठने को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने 50 साल के करसनभाई को पकड़कर उनके साथ मारपीट की।

    इसके बाद जब करसनभाई अपने घर के बाथरूम में गए तो आरोपी उनके पीछे पहुंच गए। वहां उन पर डीजल डालकर आग लगा दी गई, जिससे उनका पूरा शरीर बुरी तरह झुलस गया।

    घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत भुज के जीके जनरल अस्पताल में भर्ती कराया। रात में पुलिस की मौजूदगी में करसनभाई की मौत के पहले बयान दर्ज किया गया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।
    घटना के बाद गांधीधाम बी डिवीजन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस इंस्पेक्टर एसवी गोजिया की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार आरोपियों में 30 साल की प्रेमिलाबेन नरेशभाई मातंग, 36 साल की अंजूबेन उर्फ अजीबेन हरेशभाई मातंग और 47 साल के चिमनाराम गोमाराम मारवाड़ी हैं। मामले में एक अन्य महिला आरोपी मंजुबेन लाहिड़ीभाई माहेश्वरी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

    gujarat kutch tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    April 10, 2026

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.