Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बलिया में एक ही परिवार के 6 सदस्यों समेत 7 को उम्रकैद, दूसरे पक्ष के 6 लोगों को 5-5 साल की सजा
    देश

    बलिया में एक ही परिवार के 6 सदस्यों समेत 7 को उम्रकैद, दूसरे पक्ष के 6 लोगों को 5-5 साल की सजा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 16, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलिया 16 मई। बलिया जिले की एक अदालत ने पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या के 6 साल पुराने मामले में एक ही परिवार के 6 सदस्यों समेत 7 लोगों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और अर्थदंड भी लगाया है। वहीं, इसी घटना से जुड़े दूसरे पक्ष के मुकदमे में 6 लोगों को दोषी करार देते हुए 5-5 वर्ष के कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

    शासकीय अधिवक्ता संजीव सिंह ने शनिवार को बताया कि पकड़ी थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में 2020 में हुई हत्या और मारपीट की घटना में 2 पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमों में जिला न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। अदालत ने एक पक्ष के 7 और दूसरे पक्ष के 6 को दोषी ठहराया। उन्होंने बताया कि अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हत्या के मामले में 7 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास तथा प्रत्येक पर एक लाख 51 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया। सिंह ने बताया कि सजा पाने वालों में एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल हैं।

    अभियोजन पक्ष के अनुसार, 30 अप्रैल 2020 की सुबह पकड़ी थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी सुरेंद्र नाथ पांडेय खेत से घर लौट रहे थे तभी पुरानी रंजिश को लेकर उन पर हमला कर दिया गया। उसने बताया कि शोर सुनकर उन्हें बचाने पहुंचे जय प्रकाश पांडेय और धर्मेंद्र कुमार पांडेय के साथ भी मारपीट की गई। घटना में सुरेंद्र नाथ पांडेय की मौत हो गई, जबकि जय प्रकाश पांडेय और धर्मेंद्र कुमार पांडेय घायल हो गए। सुरेंद्र के बेटे अभिषेक की तहरीर पर गांव के अजय तिवारी, उसके पुत्र आलोक और अभय, उसके भाई उदय नारायण तिवारी, मनीष तिवारी और अमित तिवारी तथा सुभाष जायसवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

    पुलिस ने विवेचना के बाद सभी 7 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। वहीं, इसी घटना को लेकर रंभा देवी की तहरीर पर ग्राम प्रधान संजय वर्मा, सत्येंद्र पांडेय, उनके भाई अभिषेक पांडेय, लक्ष्मण वर्मा, अमरजीत वर्मा और अभिषेक वर्मा के खिलाफ भी भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। रंभा देवी ने आरोप लगाया था कि उनके पति अजय तिवारी के खेत पर जबरन कब्जे का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अमित कुमार तिवारी और मनीष कुमार तिवारी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने विवेचना के बाद इस मामले में भी छह आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने दूसरे मुकदमे में सभी 6 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 5-5 वर्ष के कारावास तथा प्रत्येक पर 76 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है।

    ballia murder-case tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.