Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ईरान के नाम पर छाती पीटी तो कर देंगे बढ़िया वाला इलाज, संभल में सीओ कुलदीप कुमार का वायरल वीडियो
    देश

    ईरान के नाम पर छाती पीटी तो कर देंगे बढ़िया वाला इलाज, संभल में सीओ कुलदीप कुमार का वायरल वीडियो

    adminBy adminMarch 13, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संभल 13 मार्च। संभल कोतवाली परिसर में बृहस्पतिवार को अलविदा जुमे से पहले सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और सीओ कुलदीप कुमार ने पीस कमेटी के साथ बैठक की। इसमें लोगों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने की हिदायत दी गई। कहा गया कि सड़क पर नमाज अदा की तो जेल भेज दिया जाएगा।

    असमोली के सीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि ईरान-इस्राइल के बीच जो झगड़ा हो रहा है, उससे यहां के कुछ लोगों को खुजली हो रही है। यदि इतनी ही दिक्कत हो रही है तो जहाज ईरान जाकर भारतीयों को ला रहे हैं तो उसमें बैठकर चले जाओ और ईरान की ओर से लड़ों।

    लेकिन दो देशों के बीच चल रहे झगड़े का हमारे देश की कानून व्यवस्था पर असर पड़ा तो फिर हम बढि़या वाला इलाज करेंगे। कहा कि अलविदा हो या जुमा की नमाज, किसी भी देश के विरोध में कोई पट्टी, स्लोगन या नारा नहीं होना चाहिए।

    हम हिंदुस्तानी हैं और सुकून से रहे हैं। जहां विवाद चल रहा है, वह अंतरराष्ट्रीय मुद्दे हैं, वहां के देश जानें और सुलझा लें। कहा कि ईरान के नाम पर देश में कई जगहों पर ऐसी हरकतें हुई हैं। यह बर्दाश्त लायक नहीं है। यहां ईरान के नाम पर यदि छाती पीटी तो बढि़या वाला इलाज कर देंगे।

    यह बात संभल जिले के असमोली में CO कुलदीप कुमार ने पीस कमेटी की बैठक में कही। शांतिभंग नहीं करने की चेतावनी देते हुए CO ने कहा कि अगर यहां किसी ने व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की, तो हमें उससे निपटना आता है। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है।

    दरअसल, CO कुलदीप कुमार बुधवार को संभल कोतवाली में अलविदा जुमा और ईद के त्योहार को लेकर बैठक कर रहे थे। कुलदीप कुमार के पास संभल का भी प्रभार है, क्योंकि संभल के CO छुट्टी पर हैं। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
    बैठक में CO ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से शांति से त्योहार मनाने को कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय विवादों के नाम पर शहर की शांति भंग न करे। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    co-kuldeep-singh sambhal tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news video-viral
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    April 10, 2026

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.