Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    • वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली
    • प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
    • केबीसी की प्रतिभागी रही तहसीलदार बाढ़ घोटाले में गिरफ्तार
    • मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के 9 सदस्य अस्पताल में भर्ती
    • बूढ़नपुर तहसील में एसडीएम से हाथापाई
    • दहेज के कारण होने वाली हत्याएं समाज पर कलंक : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सही मामलों में भ्रष्टाचार निवारण मामलों की जांच और जिम्मेदारी ना निभाने वालों पर कार्रवाई हो जाए तो
    देश

    सही मामलों में भ्रष्टाचार निवारण मामलों की जांच और जिम्मेदारी ना निभाने वालों पर कार्रवाई हो जाए तो

    adminBy adminDecember 10, 2025No Comments19 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना के लिए भरपूर प्रयास किए जाने के बावजूद ज्यादातर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई समय से नहीं की जा रही ऐसा लगता है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश में न्यायमूति समीर जैन ने सुरेश प्रकाश गौतम की जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार निवारण मामलों की जांच में घोर लापरवाही हो रही है। इस संबंध में कई मामलों का जिक्र भी अदालत ने किया। जो इस बात का प्रतीक है कि कहीं ना कहीं तो समाज हित में ऐसे मामलों में जिस स्तर पर कार्रवाई होनी चाहिए वो नहीं हो रही है ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं कि सरकारी कार्यालयों में सबको यह पता होने के बावजूद कि जो विकास कार्य सफाई और अन्य कार्यों के लिए सरकार बजट दे रही है भले ही विभागों के अफसर यह कहें कि उनके यहां ईमानदारी से कार्य हो रहे हैं मगर सही यह है कि बजट की बंदरबाट और बिना काम के भुगतान या घटिया होने के बाद भी ठेकेदारों को भुगतान हो रहे हैं। जानकारों का कहना है कि ज्यादातर अफसर अपने कमीशन के चक्कर में भुगतान करने या घटिया काम होने के संबंध में पत्रावली को गायब करने में भी भूमिका निभा रहे लगते हैं। मुझे लगता है कि सरकार अगर प्रदेश और देश में अधिकारियों से लापरवाही भ्रष्टाचार और बजट के गलत उपयोग के कितने प्रकरण लंबित है उनकी सूची मंगाई जाए और ना भेजने वालों पर कार्रवाई हो तो यह पक्का है कि हर मामले में भ्रष्टाचार और लापरवाही कम हो सकती है। आम आदमी जिन वस्तुओं का अभाव महसूस कर रहा है वो उसे आसानी से मिल सकती है और पर्यावरण में सुधार होने की बात कही जा सकती है। हर क्षेत्र में भ्रष्टों पर कार्रवाई होने से सुधार हो सकता है। अदालत द्वारा इस बिंदु पर सवाल उठाकर अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। अगर उस पर कार्रवाई हो जाए तो उसके कितने लाभ आम आदमी को होंगे यह शब्दों में बखान नहीं किया जा सकता। इसलिए सरकार जनहित में भ्रष्ट अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर अंकुश लगाने हेतु कार्रवाई करे।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम

    March 27, 2026

    पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है

    March 27, 2026

    वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.