Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
    • जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
    • सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, अगले 2 दिन में फिर बदलेगा मौसम
    देश

    यूपी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, अगले 2 दिन में फिर बदलेगा मौसम

    adminBy adminFebruary 6, 2026No Comments20 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 06 फरवरी। उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद ठंड लौट आई हैं. सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से सर्दी बढ़ी हुई हैं. कहीं-कहीं कोहरे का असर भी दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आज शुक्रवार को भी 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी.
    मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर 9 फरवरी से फिर से बारिश या बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। इसका असर मैदानी इलाकों, खासकर यूपी पर पड़ेगा।

    इस बीच शुक्रवार सुबह 11 जिलों में कोहरा छाया रहा। शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में कोहरा काफी घना रहा। प्रदेश के बाकी जिलों में फिलहाल कोहरे से राहत मिली हुई है, लेकिन पहाड़ों से आ रहीं सर्द हवाओं से सुबह और शाम के वक्त गलन बढ़ा रखी है। दिन में धूप की वजह से ठंड से मिल रही है। पिछले 24 घंटे में हरदोई सबसे ठंडा रहा। पारा 8°C दर्ज किया गया।

    राजधानी लखनऊ में आज सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा रह सकता है लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो जाएगा. धूप निकलने की वजह से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी लेकिन, सर्द हवाएं परेशान करेंगी. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं.

    मौसम विभाग के मुताबिक़ पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा. हवाओं की वजह से सुबह-शाम ज्यादा ठंडक महसूस होगी. 9-11 फरवरी तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान हैं.
    फिलहाल यूपी के ऊपर या आसपास कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। इस वजह से आने वाले 3 तीन दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। तेज पछुआ हवाओं के कारण घने कोहरे के दौर से राहत मिलेगी। 2-3 दिन बाद पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर से मौसम बदलेगा।

    imd-alerts lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर

    March 20, 2026

    जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की

    March 20, 2026

    सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.