Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘न कोई सभ्यता और न कोई सम्मान…’, ट्रंप के एक शॉट वाले बयान पर ईरान का पलटवार; अमेरिका को दिखाया आईना
    • पहचान के संकट से निकलकर UP बना देश की Top-3 Economy: CM Yogi का दावा
    • VHP के Alok Kumar की विपक्ष को चुनौती, Ayodhya Case पर सबूत पेश करें
    • गुरुग्राम में यू-टर्न लेते समय ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत और तीन घायल
    • गाजियाबाद के युवक की हत्या कर शव मेरठ में फेंका, शरीर पर चोट के निशान; सीसीटीवी से होगी हत्यारों की पहचान
    • इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों को लेकर केंद्र सख्त, मेटा को जारी किया नोटिस
    • छुट्टे पैसे ना होने के नाम पर हो रही अनकही वसूली, ग्राहक उपभोक्ता अदालत का सहारा ले सकते हैं
    • आगरा: खीर में नशीली गोलियां, फिर हत्या और घर में दफनाया शव; पत्नी का चौंकाने वाला सच
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गुरुग्राम में इंजेक्शन देकर नर्स को पति ने मारा, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज
    देश

    गुरुग्राम में इंजेक्शन देकर नर्स को पति ने मारा, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज

    adminBy adminMarch 20, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरुग्राम 20 मार्च। हरियाणा के गुरुग्राम में एक नर्स काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. अब इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. दरअसल, काजल की हत्या की गई थी और वारदात को अंजाम देने वाला उसका पति ही था. आइए जानते हैं इसकी पूरी कहानी.
    मृतका काजल की मौत को लेकर परिजनों ने उसके पति अरुण शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि अरुण ने ही काजल को इंजेक्शन देकर उसकी हत्या की है. घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

    मामला गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू इलाके का है, जहां काजल अपने मायके में रह रही थी. परिजनों के अनुसार, अरुण को कुछ दिन पहले नौकरी से निकाल दिया गया था और वह स्मैक के नशे का आदी था. नशे के लिए वह काजल से लगातार पैसों की मांग करता था और मना करने पर उसके साथ मारपीट भी करता था. होली के दौरान इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद काजल मायके आ गई थी. बाद में अरुण भी वहीं आकर रहने लगा.

    परिवार का आरोप है कि अरुण ने 18 मार्च की सुबह काजल को बहाने से नीचे बुलाया. करीब 10 मिनट बाद काजल की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी नाक से खून बहने लगा. परिजनों का दावा है कि इसी दौरान अरुण ने उसे कोई इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई. घर के बाथरूम से एक इस्तेमाल की हुई सिरिंज भी बरामद हुई है, जिससे संदेह और गहरा गया है.
    घटना के बाद काजल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि उस समय तक अरुण साथ था, लेकिन जैसे ही उसे काजल की मौत की जानकारी मिली, वह मौके से फरार हो गया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

    पुलिस के मुताबिक, अरुण मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला है और फिलहाल उसका परिवार दिल्ली के शाहदरा में रहता है. वहीं काजल मूल रूप से कानपुर की निवासी थी. दोनों की मुलाकात गुरुग्राम के एक अस्पताल में काम के दौरान हुई थी, जहां काजल स्टाफ नर्स और अरुण एक्स-रे टेक्नीशियन था. दोस्ती के बाद दोनों में प्रेम संबंध बना और नवंबर 2025 में परिवार की सहमति से उनकी शादी हो गई.
    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शव का पोस्टमार्टम कराकर विसरा जांच के लिए भेजा गया है.

    gurugram haryana nurse-murder-case tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ‘न कोई सभ्यता और न कोई सम्मान…’, ट्रंप के एक शॉट वाले बयान पर ईरान का पलटवार; अमेरिका को दिखाया आईना

    July 5, 2026

    पहचान के संकट से निकलकर UP बना देश की Top-3 Economy: CM Yogi का दावा

    July 5, 2026

    VHP के Alok Kumar की विपक्ष को चुनौती, Ayodhya Case पर सबूत पेश करें

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.