Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    • आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
    • किसानों से आधी जमीन खरीदी, दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य
    • मेरठ वाले डेढ़ साल में पी गए करोड़ों की शराब
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»देह व्यापार, धर्म परिवर्तन का आरोप, पादरी समेत 10 के विरूद्ध एफआईआर
    देश

    देह व्यापार, धर्म परिवर्तन का आरोप, पादरी समेत 10 के विरूद्ध एफआईआर

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 31, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मऊ 31 जनवरी। मऊ जनपद के कोतवाली क्षेत्र में जबरन धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर मामला सामने आया है। सहादतपुरा निवासी राधेश्याम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए फातिमा अस्पताल गया था। वहां अस्पताल के एक व्यक्ति ने उसे व्हाइट पैलेस के पीछे स्थित सविता पत्नी लक्ष्मण गौतम के मकान पर रविवार सुबह 10 बजे आने को कहा और भरोसा दिलाया कि वहां इलाज से पत्नी पूरी तरह ठीक हो जाएगी।

    पीड़ित के अनुसार, तय समय पर जब वह वहां पहुंचा तो उसे अंदर बुलाया गया। कमरे में करीब एक दर्जन महिला और पुरुष मौजूद थे। वहां एक पादरी भी था, जो सभी लोगों को कोई नशीला पदार्थ दे रहा था। पीड़ित को भी वही पदार्थ देते हुए कहा गया कि इसे “यीशु का प्रसाद” बताकर पत्नी और पूरे परिवार को खिलाओ, इससे बीमारी ठीक हो जाएगी।

    आरोप है कि इसके बाद पादरी और वहां मौजूद लक्ष्मण गौतम, संतोष साहनी, अभिषेक, अमित कुमार सौरभ, उदयभान, इंद्रजीत मौर्य, रीता और सविता सहित अन्य लोगों ने पीड़ित पर धर्म परिवर्तन के लिए जबरदस्ती दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उसे धमकाया गया कि अब यहां से बाहर नहीं निकल पाओगे। साथ ही उसे लालच भी दिया गया।

    डरे हुए पीड़ित ने अपने परिचितों को फोन कर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने मौके से बाइबिल, ढोलक, झाल, अन्य वाद्य यंत्र और संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया। सभी आरोपितों को कोतवाली मऊ लाया गया।

    पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

    mau tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश

    July 31, 2026

    कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन

    July 31, 2026

    कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.