Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
    • जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
    • सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हाईकोर्ट ने यूपी किक्रेट संघ की संपत्तियों के हस्तांतरण पर लगाई रोक
    देश

    हाईकोर्ट ने यूपी किक्रेट संघ की संपत्तियों के हस्तांतरण पर लगाई रोक

    adminBy adminFebruary 25, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 25 फरवरी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को अपनी अचल संपत्ति को बेचने या हस्तांतरण नहीं करने का निर्देश दिया है. साथ ही अपनी चल संपत्तियों और बैंक खातों का लेखा जोख रखने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने यूपीसीए को बीसीसीआई के साथ अपनी संबद्धता के दस्तावेज और टैक्स देनदारियों का विवरण भी पेश करने को कहा है. मामले पर अगली सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तारीख लगाई है.

    ​यह आदेश न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन एवं न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है. याची का तर्क है कि मूल संस्था द उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन वर्ष 2005 में ही भंग हो चुकी है. भंग हो चुकी पुरानी संस्था की संपत्तियों और बैंक खातों को धोखाधड़ी से नई कंपनी जो कंपनी एक्ट के तहत पंजीकृत है द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है.

    यह भी कहा गया है कि संस्था के पदाधिकारी सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीसीसीआई बनाम बिहार क्रिकेट मामले में दिए गए दिशा-निर्देशों के विरुद्ध पदों पर बने हुए हैं. याचिका में यूपीसीए पर लगभग 90 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी का आरोप लगाया गया है. याचिका में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा गया कि यूपीसीए प्रदेश के 75 में से 39 जिलों के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव कर रहा है और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है.

    ​कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपीसीए, बीसीसीआई, केंद्र सरकार, राज्य सरकार और अन्य को चार सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने मुख्य रूप से दो कानूनी बिंदुओं पर जवाब मांगा है, पहला यह कि क्या एक्ट के तहत भंग हुई संस्था की संपत्ति सीधे किसी नई कंपनी को ट्रांसफर की जा सकती है या वह सरकार के पास निहित होनी चाहिए? दूसरा यह कि ​क्या याची संस्था सोसाइटी एक्ट की धारा 20 के तहत उन संपत्तियों की हकदार हो सकती है?

    Allahabad High Court BANS SALE OF UPCA PROPERTIES HIGH COURT UPCA PROPERTIES CASE tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर

    March 20, 2026

    जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की

    March 20, 2026

    सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.