Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरियन बैंड और हर प्रकार की गेमिंग पर सरकार लगाए रोक
    • समाज को जोड़ने व राष्ट्र की एकता हेतु मोहन भागवत का संघ परिवार के प्रमुख बने रहना है वक्त की मांग और स्वयंसेवकों की भावनाओं से भी जुड़ा है
    • फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, कश्मीरी कैदी ने किया हमला
    • गैंगस्टर रवि काना मामले में जेल अधीक्षक समेत तीन अफसर जांच में दोषी, अब होगी सख्त कार्रवाई
    • मुरादाबाद राजकीय संप्रेक्षण गृह से फरार 5 किशोरों में से दो पकड़े
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, 4 की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
    • यूपी का फिर से बदलने वाला है मौसम, 25 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
    • एसआईआरः सुनवाई स्थल पर बनाएं हेल्प डेस्क, कंट्रोल रूम रहे सक्रिय
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पूजा के प्यार में हेमा बन गई हेमंत, दो युवतियोंं ने आपस में रचाई शादी
    देश

    पूजा के प्यार में हेमा बन गई हेमंत, दो युवतियोंं ने आपस में रचाई शादी

    adminBy adminDecember 26, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महोबा 26 दिसंबर। चरखारी कस्बे में रहने वाली हेमा पर उसकी सहेली पूजा के प्यार का ऐसा जादू चला कि वह हेमा से बदलकर हेमंत हो गई। दोनों सहेलियों ने आपस में शादी रचा ली। घर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उनका परिजनों ने स्वागत किया। यह अनोखा प्रेम विवाह बुंदेलखंड समेत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। सामाजिक और पारंपरिक मान्यताओं को दरकिनार करते हुए अब वे साथ रहेंगी। हेमा खुद को हेमंत कहलवाना पसंद करती हैं।

    चरखारी कस्बे के छोटा रमना मोहल्ले का है। इस मोहल्ले में रहने वाली हेमा (20) दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहकर फल की दुकान चलाती है। वह बचपन से ही लड़कों की तरह रहना पसंद करती थी और परिजनों ने भी उसे लड़के के तौर पर ही परवरिश दी। करीब तीन वर्ष पहले हेमा की मुलाकात मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र में रहने वाली पूजा (18) से हुई। पूजा दिल्ली में अपने रिश्तेदारों के यहां रहती थी। दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदली। दोनों के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। तीन वर्षों तक चले इस रिश्ते के बाद दोनों युवतियों ने सामाजिक मान्यताओं की परवाह किए बिना ही छह अक्तूबर को दिल्ली में ही कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज के बाद हेमा और पूजा बृहस्पतिवार को चरखारी पहुंचीं, जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बहू के रूप में पूजा को घर लेकर पहुंचने पर हेमा के परिजनों ने जमकर स्वागत किया। हेमा उर्फ हेमंत की मां ने कहा कि उन्होंने पूजा को अपनी बहू स्वीकार किया है। परिवार के लोगों के साथ ही रिश्तेदार और मुहल्ले के लोग मुंह दिखाई के लिए पहुंच रहे हैं।1

    जैसे ही दोनों युवतियों के परिजनों को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो पूजा के परिवार ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया जबकि हेमा के माता-पिता ने ज्यादा विरोध नहीं किया। समय गुजरने पर दोनों परिवारों के लोग इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार हो गए। पूजा ने बताया कि परिवार के विरोध के बावजूद वह अपने फैसले पर अडिग रही। उन्होंने मन से हेमा को अपना पति स्वीकार किया है।

    पति के रूप में शादी रचाने वाली हेमा का कहना है कि वह अपनी पत्नी पूजा से बहुत प्यार करती है। वह अब पूजा के लिए खुद को पूरी तरह बदल देगी। भविष्य में जेंडर चेंज सर्जरी कराने का प्रयास करेंगी। इसलिए उसने अपना नाम भी हेमंत रख लिया है। हेमा का कहना है कि यदि सर्जरी नहीं हो सकेगी तो भी दोनों साथ रहेंगे। हेमा उर्फ हेमंत फिलहाल फल की दुकान चलाती है और उसने भविष्य में अपना जेंडर चेंज कराने का भी निर्णय लिया है।

    khabar jara hatke love-story mahobas tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कोरियन बैंड और हर प्रकार की गेमिंग पर सरकार लगाए रोक

    February 9, 2026

    समाज को जोड़ने व राष्ट्र की एकता हेतु मोहन भागवत का संघ परिवार के प्रमुख बने रहना है वक्त की मांग और स्वयंसेवकों की भावनाओं से भी जुड़ा है

    February 9, 2026

    फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, कश्मीरी कैदी ने किया हमला

    February 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.