Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
    • शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
    • मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
    • पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
    • जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
    • मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
    • मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
    • पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 33 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
    देश

    यूपी के 33 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 30, 2025No Comments20 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 30 अक्टूबर। चक्रवाती तूफान मोंथा का असर अगले दो दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा। माैसम विभाग ने 30 व 31 अक्तूबर के दाैरान वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के साथ ही पूर्वांचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही प्रदेश के 31 जिलों में गरज चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

    माैसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मोंथा मंगलवार की सुबह आंध्रा तट पर टकराने के साथ ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। पूर्वानुमान है कि मोंथा तूफान बृहस्पतिवार व शुक्रवार के दाैरान दक्षिणी यूपी, वाराणसी मंडल व पूर्वाचल के इलाकों में गरज चमक और झोंकेदार हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश कराएगा।

    मौसम विभाग ने यूपी के चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बांदा, फतेहपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर समेत 33 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. लखनऊ में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं रिमझिम बारिश जारी है.

    उत्तर प्रदेश का इटावा बुधवार को सबसे अधिक ठंडा जिला रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, सबसे अधिक तापमान बहराइच जिले में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मोंथा तूफान का असर यूपी में सबसे ज्यादा दक्षिणी इलाकों और बिहार से सटे पूर्वांचल के जिलों पर पड़ेगा और इन इलाकों में झोंकेदार हवाओं व गरज चमक के साथ भारी बारिश होगी। इस दाैरान दिन के पारे में गिरावट देखने को मिलेगी।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

    August 2, 2026

    शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों

    August 1, 2026

    मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.