Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रोहिणी कोर्ट में जज और वकील में नोकझोंक, विवाद के बाद न्यायिक कार्यों से हटाए गए जिला न्यायाधीश
    देश

    रोहिणी कोर्ट में जज और वकील में नोकझोंक, विवाद के बाद न्यायिक कार्यों से हटाए गए जिला न्यायाधीश

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 18, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 18 मई। रोहिणी कोर्ट में जिला न्यायाधीश -04 राकेश कुमार-5 और एक अधिवक्ता के बीच शनिवार को तीखी बहस हो गई। इससे संबंधित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद वकीलों की शिकायत पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जिला न्यायधीश को न्यायिक कार्य से हटाकर दिल्ली ज्यूडिशियल अकादमी के साथ संबद्ध कर दिया है। यहां वह बतौर निदेशक कार्य करेंगे। वहीं, उनकी जगह दिल्ली ज्यूडिशियल अकादमी के अतिरिक्त निदेशक धीरज मित्तल को जिला न्यायाधीश 04, उत्तर- पश्चिमी, रोहिणी के पद पर नियुक्त किया गया है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरुण भारद्वाज ने रविवार को ये आदेश जारी कर इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है।

    शनिवार को रोहिणी कोर्ट में सुनवाई के दौरान रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अधिवक्ता राजीव तेहलान एक मामले में पेश हुए थे। उन्होंने अदालत से पास ओवर देने (सुनवाई कुछ देर के लिए टालने) का अनुरोध किया। अधिवक्ताओं ने बताया कि इसी बात को लेकर जिला न्यायाधीश राकेश कुमार-5 और अधिवक्ता के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में बहस तीखी नोकझोंक में बदल गई। इस दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद अधिवक्ताओं के बीच नाराजगी बढ़ गई।

    रविवार को दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशन की समन्वय समिति की आपात बैठक हुई। इसमें समिति ने जिला न्यायाधीश राकेश कुमार-5 के व्यवहार को अत्यंत आपत्तिजनक, अनुचित और अस्वीकार्य बताया। बैठक में जिला न्यायाधीश राकेश कुमार-5 का तत्काल तबादला किए जाने या उनसे सभी न्यायिक कार्य वापस लिए जाने की मांग उठी। समिति के इस निर्णय हाई कोर्ट को भी अवगत कराया गया।

    इसके कुछ समय बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने तबादला आदेश जारी कर दिया। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने कहा कि न्यायाधीश राकेश कुमार-5 के पास जो भी मामले लंबित हैं, उनकी जानकारी वह कार्यभार छोड़ने से पहले नए जिला न्यायाधीश को देंगे।

    delhi rohini-court tazza khabar tazza khabar in hindi video-viral
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.