Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हार्ट अटैक के मरीज ध्यान दें! वैज्ञानिकों ने बनाया पैच, जिससे दिल का हो सकता है इलाज
    देश

    हार्ट अटैक के मरीज ध्यान दें! वैज्ञानिकों ने बनाया पैच, जिससे दिल का हो सकता है इलाज

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comNovember 26, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल की मांसपेशियां काफी कमजोर हो जाती हैं। इसका असर धीरे-धीरे पूरी बॉडी पर पड़ता है और कई लोगों में आगे चलकर हार्ट फेलियर (new treatment heart failure) तक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अब टेक्सास A&M यूनिवर्सिटी के रिसर्चर डॉक्टर के हुआंग ने एक ऐसा खास माइक्रोनिडल पैच बनाया है, जो दिल को खुद से ठीक होने में मदद कर सकता है। यह पैच सीधे दिल की चोट वाली जगह पर दवा पहुंचाकर उसे जल्दी रिकवर होने में सपोर्ट करता है। वो भी बिना शरीर के बाकी हिस्सों को नुकसान पहुंचाए।

    ये पैच है कैसे?
    इस पैच में कई बेहद पतली, नंगी आंख से मुश्किल से दिखने वाली माइक्रोनिडल्स यानी सूई जैसी छोटी-छोटी सुइयां लगी होती हैं। ये सुइयां दिल की बाहरी परत को हल्का सा छूकर अंदर दवा छोड़ देती हैं। हर सुई के अंदर IL-4 नाम का एक खास मॉलेक्यूल भरा होता है, जो शरीर की इम्यून कोशिकाओं को ठीक दिशा में काम करने के लिए तैयार करता है। जैसे ही पैच दिल पर लगाया जाता है, ये सुइयां धीरे-धीरे घुल जाती हैं और दवा सीधे वहीं पहुंचती है जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है, यानी दिल की चोट वाली जगह।

    हार्ट अटैक के बाद असल में होता क्या है?
    हार्ट अटैक(heart attack) के बाद दिल के कुछ हिस्सों में खून पहुंचना बंद हो जाता है, जिससे मांसपेशियां मरने लगती हैं। फिर शरीर उस जगह डैमेज को कवर करने के लिए स्कार टिश्यू बनाता है। ये स्कार दिल को मजबूती तो देता है, लेकिन धड़कने में मदद नहीं करता। नतीजा दिल धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है।

    ये पैच क्या करता है?
    IL-4 उस जगह मौजूद इम्यून कोशिकाओं यानी मैक्रोफेज को यह सिग्नल देता है कि वे लड़ाई (inflammation) वाली मोड से बाहर आएं और हीलिंग मोड में जाएं। इससे सूजन कम होती है, स्कार कम बनता है, दिल की कोशिकाएं बचती हैं, दिल तेजी से रिकवर करने लगता है। डॉक्टर हुआंग के मुताबिक मैक्रोफेज ही असली गेम चेंजर हैं। ये या तो नुकसान बढ़ा सकते हैं या फिर दिल को ठीक कर सकते हैं, और IL-4 उन्हें सही दिशा में ले जाता है।

    पहले क्यों नहीं हो पाया ऐसा?
    पहले IL-4 को इंजेक्शन से शरीर में डाला जाता था। लेकिन इससे दवा पूरे शरीर में फैल जाती थी और कई अवांछित दिक्कतें शुरू हो जाती थीं। यह पैच उस समस्या को खत्म करता है। यह दवा सीधे दिल तक पहुंचाता है, ताकि असर वहीं हो, जहां जरूरत है।

    दिल की कोशिकाओं में भी दिखा बदलाव
    रिसर्चर्स ने देखा कि IL-4 मिलने के बाद दिल की कोशिकाएं (cardiomyocytes) ज्यादा एक्टिव और रिस्पॉन्सिव हो गईं। ये आस-पास की कोशिकाओं से बेहतर तरीके से बात करने लगीं, जो लंबे समय में दिल को मजबूत बनाने में मदद करता है।

    अभी समस्या क्या है?
    इस पैच को लगाने के लिए फिलहाल ओपन-चेस्ट सर्जरी की जरूरत पड़ती है। लेकिन टीम ऐसा वर्जन बनाने पर काम कर रही है जिसे एक छोटे ट्यूब या मिनिमली इनवेसिव तरीके से लगाया जा सके। डॉक्टर हुआंग का कहना है कि ये सिर्फ शुरुआत है। अब हम इसे और बेहतर और आसान बनाना चाहते हैं।

    health-news heart-treatment tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.