Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कैंसर पीड़ित पत्नी की हत्या के बाद शादी में खिंचवाए फोटो
    देश

    कैंसर पीड़ित पत्नी की हत्या के बाद शादी में खिंचवाए फोटो

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 7, 2026Updated:February 7, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हापुड़ 07 फरवरी। हापुड़ में 2 फरवरी की रात एक कैंसर पीड़ित महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि महिला के पति राहुल शर्मा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। मामले में पति समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद किए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार यह वारदात थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में हुई। शुरुआती तौर पर हत्या को चोरी का दिखाने की कोशिश की गई थी। लेकिन पुलिस की जांच में पूरा मामला सामने आया। जांच में पता चला कि राहुल शर्मा, अपनी पत्नी रीता शर्मा से परेशान था। रीता कैंसर से पीड़ित थीं और इलाज में खर्च बढ़ रहा था। घरेलू कलह और खर्च को लेकर दोनों में विवाद चलता रहता था। राहुल ने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी अपने दो कर्मचारियों शेर अली (शेरा) और फिरोज को दी।

    2 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे राहुल के घर तीनों आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पहले कंबल से महिला का मुंह दबाया गया और फिर दो चाकुओं से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना को चोरी का रूप देने के लिए घर का सामान इधर-उधर फेंक दिया गया। वारदात के वक्त महिला की सास घर में मौजूद थीं, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी।

    हत्या के बाद राहुल ने खुद को बचाने के लिए गांव नानई में एक शादी समारोह में शामिल होकर फोटो खिंचवाई और फिर बिजनौर के चांदपुर चले गए। अगले दिन सुबह घर लौटकर उन्होंने परिजनों को झूठ बोलकर कहा कि घर में लूटपाट और पत्नी की हत्या हो गई।

    पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और कॉल रिकॉर्ड की जांच के बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश किया। राहुल और उसके साथियों की बातचीत में इस्तेमाल “साड़ी के पैसे” नाम का कोड वर्ड भी सामने आया। इसके आधार पर शेरा और फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि राहुल ने हत्या की योजना पहले से बना रखी थी। दोनों साथियों से पूछताछ में यह भी पता चला कि हत्या में प्रयुक्त दो चाकू उनके पास ही थे।

    hapur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news Wife Murder Case
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026

    हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा

    August 10, 2026

    औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.