Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जिम ट्रेनर ने बेहतर बॉडी के नाम पर लगाए स्टेरॉयड इंजेक्शन, युवक का कूल्हा डैमेज
    देश

    जिम ट्रेनर ने बेहतर बॉडी के नाम पर लगाए स्टेरॉयड इंजेक्शन, युवक का कूल्हा डैमेज

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 13, 2026No Comments37 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 13 मई। उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने जिम ट्रेनर पर गलत तरीके से दवाइयां और इंजेक्शन देकर शरीर खराब करने का आरोप लगाया. पीड़ित का दावा है कि बॉडी बनाने और फिटनेस ट्रेनिंग के नाम पर उसे खतरनाक स्टेरॉयड और इंजेक्शन दिए गए, जिससे उसके शरीर खासकर कूल्हे के हिस्से में गंभीर नुकसान हो गया. पीड़ित ने इस मामले में थाना इंदिरापुरम में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

    पीड़ित कमल कांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी का आरोप है कि वह इंदिरापुरम स्थित एएसआर फिटनेस जिम में योग और व्यायाम करने जाता था. इसी दौरान जिम संचालक गुलजार खान ने उसे फिटनेस और बॉडी बनाने का झांसा देकर गलत तरीके से दवाइयां और स्टेरॉयड इंजेक्शन लगवाए. पीड़ित के मुताबिक इन दवाओं और इंजेक्शन के एवज में उससे करीब 80 हजार रुपये भी वसूले गए, जिसमें कुछ रकम यूपीआई और बाकी नकद ली गई.

    गाजियाबाद में इंदिरापुरम के न्याय खंड-3 मकनपुर गांव निवासी कमल कांत त्यागी ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2023 में नीति खंड-1 स्थित एएसआर फिटनेस जिम जॉइन किया था। वह वहां सामान्य योग और एक्सरसाइज के लिए जाते थे।

    पीड़ित के मुताबिक 24 नवंबर 2023 को जिम संचालक गुलजार खान ने उन्हें तेजी से बॉडी बनाने और एब्स लाने का लालच दिया। उसने दावा किया कि उसके पास ऐसे पाउडर, दवाइयां और स्टेरॉयड इंजेक्शन हैं, जिनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।

    कमल कांत का आरोप है कि जिम संचालक हर हफ्ते चार दिन उनके कूल्हे पर इंजेक्शन लगाता था। इंजेक्शन लगाने से पहले वह उसका रैपर फाड़कर फेंक देता था, ताकि दवा की जानकारी सामने न आ सके।

    पीड़ित ने बताया कि करीब डेढ़ महीने के दौरान उसे कुल 33 इंजेक्शन लगाए गए। इसके बदले जिम संचालक ने उससे लगभग 80 हजार रुपये वसूले। शुरुआत में उसे लगा कि बॉडी तेजी से बन रही है, लेकिन कुछ महीनों बाद उसके शरीर में गंभीर दिक्कतें शुरू हो गईं। करीब चार महीने बाद उसने जिम छोड़ दिया।

    मई 2024 में अचानक कमल कांत के पैर में तेज दर्द शुरू हुआ। दर्द बढ़ने पर उन्होंने फिजियोथेरेपी क्लिनिक में इलाज कराया, जहां पता चला कि उनके घुटने टेढ़े होने लगे हैं। इसके बाद एमआरआई कराई गई और न्यूरो विशेषज्ञ से सलाह ली गई। डॉक्टरों ने जांच के दौरान पूछा कि क्या उन्होंने कभी स्टेरॉयड या इंजेक्शन का इस्तेमाल किया है।

    एमआरआई रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि स्टेरॉयड और बार-बार लगाए गए इंजेक्शन की वजह से उनके दाहिने हिस्से का कूल्हा पूरी तरह खराब हो चुका है और बीमारी चौथे स्टेज तक पहुंच गई है।

    ghaziabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.