मेरठ, 22 जुलाई (प्र)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित मदन मोहन विद्या मंदिर में गत दिवस गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विद्यालय के नवनिर्मित भवन में वंदना हॉल, साइंस हॉल, कंप्यूटर हॉल और लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। राज्यपाल के विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और पुष्प अर्पण के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर राज्यपाल का अभिनंदन किया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आत्मीयता से बातचीत कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की। राज्यपाल का बच्चों से संवाद और स्नेह विद्यार्थियों के लिए उत्साहवर्धक और यादगार रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य शर्मिष्ठा भाटी ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया। कार्यक्रम में विद्यालय के 40 विद्यार्थियों सहित शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय प्रबंधक पुनीत रस्तोगी ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
Trending
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

