Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेत्र व अंग दान को बढ़ावा देने हेतु स्कूलों में दी जाए शिक्षा
    • पत्नी को मेरा शव मत छूने देना, मेरी आत्मा भटकती रहे, लिखकर बॉडी बिल्डर ने गोली मारकर दी जान
    • कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल
    • 3,000 अफसरों ने सीएपीएफ कानून को दी चुनौती, शौर्य चक्र विजेताओं सहित पदोन्नति में पिछड़े कैडर अफसर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
    • ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के नक्शे से ‘गायब’ ‘पूर्वोत्तर, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी
    • अब 17 से 19 अगस्त तक होंगे यूजी-पीजी प्रथम मेरिट से प्रवेश
    • 10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा मेरठ
    • रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»Google Gemini हुआ पहले से ज्यादा ‘स्मार्ट, अब Gmail और Photos से जुड़ेगा AI
    टेक्नोलॉजी

    Google Gemini हुआ पहले से ज्यादा ‘स्मार्ट, अब Gmail और Photos से जुड़ेगा AI

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 15, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 15 जनवरी। आजकल किसी भी डिजिटल असिस्टेंट का काम सिर्फ अपने यूज़र्स के सवालों का जवाब देना ही नहीं रह गया है, बल्कि अब वो अपनी यूज़र्स को समझता भी है. आजकल एक अच्छा डिजिटल असिस्टेंट वही है, जो अपनी यूज़र्स को ज्यादा अच्छी तरीके से जानता है. इसी सोच के साथ गूगल ने जेमिनी में एक नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम Personal Intelligence with Connected Apps है. यह फीचर फिलहाल अमेरिका में बीटा वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया गया है और इसका मकसद जेमिनी को यूज़र्स के लिए ज्यादा पर्सनल, स्मार्ट और यूज़फुल बनाना है.

    इस नए फीचर के जरिए यूज़र जेमिनी को अपने कुछ गूगल ऐप्स से कनेक्ट कर सकते हैं, जैसे Gmail, Google Photos, YouTube और Search आदि. इसमें अच्छी बात यह है कि इसका पूरा कंट्रोल यूज़र के हाथ में रहता है. कौनसा ऐप जोड़ना है, कौन-सा नहीं, यह यूज़र्स खुद तय कर सकते हैं. एक टैप में कनेक्शन हो जाता है और जरूरत पड़ने पर यूज़र्स इसे कभी भी बंद कर सकते हैं.

    जेमिनी का पर्सनल इंटेलीजेंस
    पर्सनल इंटेलीजेंस की सबसे बड़ी ताकत अलग-अलग सोर्स से जानकारी को समझदारी से जोड़ना है. मान लीजिए आपको किसी पुराने ईमेल से कोई डिटेल चाहिए या फोटोज़ में सेव किसी पिक्चर की जानकारी निकालनी बै तो जेमिनी यह काम कुछ ही सेकंड्स में कर सकता है. कई बार टेक्स्ट, फोटो या वीडियो तीनों को मिलाकर ऐसा जवाब देता है, जो बिल्कुल आपकी जरूरत के हिसाब से होता है.

    गूगल के मुताबिक, यह फीचर डेली लाइफ को काफी आसान बना सकता है. जैसे किसी ट्रिप की प्लानिंग करना, परिवार की पसंद को समझकर सुझाव देना या फिर अचानक किसी जरूरी जानकारी की जरूरत पड़ने पर उसे ढूंढकर निकालना. जेमिनी यह भी बताने की कोशिश करता है कि उसने जानकारी कहां से ली है, ताकि यूज़र्स खुद उसे चेक कर सके.

    प्राइवेसी को लेकर गूगल ने साफ कहा है कि पर्सनल इंटेलीजेंस पूरी तरह ऑप्शनल है और डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है. Gemini सीधे आपके Gmail या Photos के डेटा से ट्रेनिंग नहीं करता. इन ऐप्स की जानकारी सिर्फ आपके सवाल का जवाब देने के लिए इस्तेमाल होती है. मॉडल की ट्रेनिंग में केवल लिमिटेड और फिल्टर किया हुआ डेटा लिया जाता है, ताकि पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहे.

    हालांकि, गूगल यह भी मानता है कि बीटा स्टेज में कुछ गलतियां हो सकती हैं. कभी-कभी जेमिनी ज्यादा पर्सनल कनेक्शन बना सकता है या किसी चीज को गलत समझ सकता है. ऐसे में यूज़र फीडबैक दे सकते हैं और जेमिनी को सही कर सकते हैं. फिलहाल, यह फीचर Google AI Pro और AI Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. आने वाले समय में इसे और देशों और फ्री यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध कराने की योजना है.

    GEMINI AI GMAIL PHOTOS GEMINI PERSONAL INTELLIGENCE GOOGLE GEMINI CONNECTED APPS tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    नेत्र व अंग दान को बढ़ावा देने हेतु स्कूलों में दी जाए शिक्षा

    August 3, 2026

    पत्नी को मेरा शव मत छूने देना, मेरी आत्मा भटकती रहे, लिखकर बॉडी बिल्डर ने गोली मारकर दी जान

    August 3, 2026

    कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.