Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एटीएम कार्ड बदलकर करोड़ों की ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, अलग-अलग बैंकों के 153 कार्ड बरामद
    • बागपत में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधानपति की गोली मारकर हत्या
    • संघर्ष करते रहो मुकाम जरुर मिलेगा, 324 वर्ष पूर्व छपा था पहला दैनिक अखबार, ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना ने प्रिंट मीडिया के स्थापना दिवस पर सभी को दी बधाई
    • मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी आंखें बंद किए बैठे हैं हुक्मरान! दुर्घटनाओं का कारण बन रहे गडढे आखिर कौन सही कराएगा, पीड़ितों का कहना है कि डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी अगर ध्यान दें तो इस समस्या का हो सकता है समाधान
    • ‘राणाबाली’ फिल्म की कहानी ब्रिटिश राज के दौर के दर्दनाक अकाल से जुड़ी हुई है
    • रिचार्ज खत्म होने पर इनकमिंग कॉल बंद करने का मुद्दा राज्यसभा में उठा
    • यूपी में 4 दिन बाद गरज-चमक के साथ बाऱिश की संभावना
    • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं : हाई कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»गूगल ने विकसित किया ‘क्वांटम ईकोज’
    टेक्नोलॉजी

    गूगल ने विकसित किया ‘क्वांटम ईकोज’

    adminBy adminOctober 24, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयार्क, 24 अक्टूबर। गूगल ने क्वांटम कंप्यूटिंग की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अपनी क्वांटम कंप्यूटिंग चिप ‘विलो’ पर नया एल्गोरिदम ‘क्वांटम ईकोज’ बनाया है, जो सुपरकंप्यूटर से 13 हजार गुना तेज है। अगले पांच वर्षों में इसके उपयोग में आने की संभावना है। गूगल ने इस चिप को 2024 में प्रस्तुत किया था।

    प्रसिद्ध जर्नल ‘नेचर’ ने प्रकाशित इस शोध को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इसे सुपरकंप्यूटिंग के क्षेत्र में एक निर्णायक कदम बताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि ‘विलो’ चिप ने पहली बार सत्यापित की जा सकने वाली क्वांटम श्रेष्ठता हासिल की है। यह एल्गोरिदम भविष्य में मेडिसिन और मटेरियल साइंस में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है।

    क्वांटम कंप्यूटिंग के व्यावहरिक उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
    सुंदर पिचाई ने आगे कहा कि इसके परिणामों को अन्य क्वांटम कंप्यूटरों द्वारा भी दोहराया जा सकता है या प्रयोगों से प्रमाणित किया जा सकता है। इससे क्वांटम कंप्यूटिंग के व्यावहरिक उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अभी तक क्वांटम कंप्यूटिंग एल्गोरिदम को दूसरे कंप्यूटर या प्रयोगों में दोहराना एक बड़ी चुनौती थी। इसको लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी गूगल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि क्वांटम कंप्यूटिंग प्रासंगिक होती जा रही है।

    गूगल ने बताया ‘क्वांटम स्कोप’
    गूगल ने कहा कि जैसे टेलीस्कोप और माइक्रोस्कोप ने हमें अदृश्य दुनिया की झलक दिखाई थी, वैसे ही यह प्रयोग हमें ‘क्वांटम स्कोप’ की दिशा में ले जा रहा है। यह प्रकृति के उन रहस्यों को दिखा सकेगा, जिन्हें अब तक कोई नहीं देख पाया। इससे अणु, चुंबक या ब्लैक होल की संरचना समझने में मदद मिल सकती है।

    google quantum-echoes tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    एटीएम कार्ड बदलकर करोड़ों की ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, अलग-अलग बैंकों के 153 कार्ड बरामद

    March 11, 2026

    बागपत में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधानपति की गोली मारकर हत्या

    March 11, 2026

    संघर्ष करते रहो मुकाम जरुर मिलेगा, 324 वर्ष पूर्व छपा था पहला दैनिक अखबार, ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना ने प्रिंट मीडिया के स्थापना दिवस पर सभी को दी बधाई

    March 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.