Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»तस्वीरों के राज खोलेगा Google AI! एक क्लिक में पता चलेगा Photo असली है या नकली
    टेक्नोलॉजी

    तस्वीरों के राज खोलेगा Google AI! एक क्लिक में पता चलेगा Photo असली है या नकली

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comNovember 22, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 22 नवंबर। डिजिटल दुनिया में AI की मदद से तैयार की गई फोटोज की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे असली व नकली इमेज की पहचान करना मुश्किल हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए गूगल ने Gemini एप में एक एआई डिटेक्शन (AI detection) फीचर जोड़ने का फैसला किया है।

    इस फीचर की मदद से कोई भी यूजर यह पता लगा सकेगा कि फोटो असली है या AI जेनरेटड। इसके लिए Google अपनी इनविजिबल वॉटरमार्किंग टेक्नोलॉजी SynthID का इस्तेमाल करेगा।
    इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान होगा। इसके लिए यूजर सिर्फ Gemini एप में फोटो अपलोड करके उससे पूछना होगा कि ‘क्या यह इमेज गूगल एआई की है?’ इसके बाद Gemini एप उस फोटो से छिपे SynthID वॉटरमार्क को स्कैन करके यूजर को बता देगा कि तस्वीर असली है या एआई द्वारा बनाई गई।

    Google का प्लान सिर्फ इमेज तक सीमित नहीं है। जल्द ही यह फीचर वीडियो, ऑडियो, डिजिटल क्रिएटिव कंटेंट पर भी लागू होगा। गूगल इसका हिस्सा C2PA Standard के तहत बना रहा है, जिससे अन्य AI टूल जैसे OpenAI Sora, Adobe Firefly, Midjourney आदि के कंटेंट को भी वेरिफाई किया जा सकेगा।

    हाल के वर्षों में AI कंटेंट तेजी से फैल रहा है। राजनितिक डीपफेक, फेक न्यूज, मॉडिफाइड फोटो, सोशल मीडिया पर एआई जनरेटेड कंटेंट। ऐसे में कई बार लोग धोखा खा जाते हैं। गूगल का यह कदम डिजिटल पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

    Google ने बताया कि उनकी आने वाली हाई-रेजोल्यूशन AI मॉडल सीरीज Nano Banana Pro से तैयार हर फोटो में ऑटोमैटिक C2PA डेटा एम्बेडेड होगा, जिससे पहचान आसान हो सके। Google का यह नया फीचर डिजिटल दुनिया में एक बड़ा बदलाव है। आने वाले समय में यह सुनिश्चित करेगा कि इंटरनेट पर दिखाई देने वाली हर इमेज का सोर्स स्पष्ट हो, जिससे गलत सूचना और फेक कंटेंट को रोकने में बड़ी मदद मिल सके।

    gemini Google AI tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.