Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»SMS अस्पताल के घूसखोर डॉक्टर के लॉकर से निकला 1 करोड़ रुपये का सोना, जांच जारी
    देश

    SMS अस्पताल के घूसखोर डॉक्टर के लॉकर से निकला 1 करोड़ रुपये का सोना, जांच जारी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 14, 2025No Comments32 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर 14 अक्टूबर। राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस हॉस्पिटल में 9 अक्टूबर को न्यूरोसर्जरी विभाग का हैड डॉ. मनीष अग्रवाल 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया था। न्यूरो सर्जरी में काम आने वाली ब्रेन कॉइल सप्लाई करने वाली कंपनी के बिलों पर साइन करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने उसे एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। अब एसीबी ने डॉ. अग्रवाल का लोकर खोला। लॉकर में 1 करोड़ रुपये का सोना निकला है। यानी जो रुपये अवैध रूप से कमाए जाते थे। उसे सोने में निवेश करके लॉकर में छिपा दिए थे। एसीबी को संदेह है कि डॉ. मनीष अग्रवाल के और भी लॉकर हो सकते हैं। उससे गहन पूछताछ जारी है।

    एसीबी की गिरफ्त में आए डॉ. मनीष अग्रवाल की ओर से कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई गई है। सीनियर एडवोकेट दीपक चौहान की ओर से पेश की गई जमानत याचिका में कहा गया है कि डॉ. मनीष को झूठा फंसाया जा रहा है। उनका काम मरीजों का इलाज करना है ना कि बिल पास करना। बिल पास करने के लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से एक कमेटी का गठन किया हुआ है। यह कमेटी ही बिल पास करने का काम करती है। अकेले डॉ. मनीष अग्रवाल के हस्ताक्षर से बिल पास होते ही नहीं है। उनके विरोधियों ने साजिश के तहत उन्हें फंसाया है।

    एसीबी ने 9 अक्टूबर की देर शाम को गोपालपुरा स्थित डॉ. मनीष अग्रवाल के घर पर ही उन्हें ट्रेप किया था। कंपनी के प्रतिनिधि से डॉ. मनीष ने एक लाख रुपये की रिश्वत ली थी। एसीबी द्वारा ट्रेप करने के बाद जब घर में तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान 4 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी मिली। साथ ही जयपुर के अलग अलग इलाकों में प्रॉपर्टी होने के कई दस्तावेज भी मिले। एसीबी ने सभी दस्तावेज जब्त किए हैं।

    एसीबी ने ट्रेप की कार्रवाई करने के लिए एक हैड कांस्टेबल को मरीज बनाकर डॉ. मनीष अग्रवाल के घर भेजा। उसी समय कंपनी का प्रतिनिधि रिश्वत की रकम लेकर डॉक्टर के घर पहुंचा था। सभी मरीजों को देखने के बाद डॉ. मनीष ने कंपनी के परिवादी को चेंबर में बुलाया और एक लाख रुपये लिए। इसी दौरान हैड कांस्टेबल ने चैंबर में एंट्री की। डॉक्टर सकपकाते हुए बोला कि आप कौन हो, अंदर कैसे आए हो। इस पर हैड कांस्टेबल ने कहा कि मरीज दिखाना है जो दो मिनट में आने वाला है। इस पर डॉ. मनीष ने हैड कांस्टेबल को धमकाते हुए बाहर जाने के लिए कहा।

    जब हैड कांस्टेबल डॉक्टर के मकान में ही रुका रहा तो डॉ. मनीष ने उसे अपॉइंटमेंट लेकर आने के लिए कहा। इस पर हैड कांस्टेबल ने कहा कि वह एसीबी से है और आप रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। इस पर डॉक्टर ने अपने कर्मचारी जगत सिंह को बुलाया और रुपये देकर बाहर फेंकने के लिए कहा। कर्मचारी जगत सिंह ने एक लाख रुपये पड़ोस के खाली प्लॉट में फेंक दिए। इसी दौरान एसीबी की पूरी टीम डॉ. मनीष के घर में घुस गई और उन्हें पकड़ लिया। खाली प्लॉट से रिश्वत के रुपये भी बरामद कर लिए गए।

    jaipur rajasthan sms-hospital tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.