Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गाजियाबाद पुलिस ने साइबर ठगी के 347 बैंक खातों का किया पर्दाफाश, जांच के घेरे में बैंककर्मी
    देश

    गाजियाबाद पुलिस ने साइबर ठगी के 347 बैंक खातों का किया पर्दाफाश, जांच के घेरे में बैंककर्मी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 20, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 20 सितंबर। साइबर पुलिस ने कोटक महिंद्रा बैंक के ऐसे 31 खातों को चिह्नित किया है जो साइबर ठगी के लिए खोले गए हैं। इन खातों में 25 लाख रुपये अधिक का लेनदेन हुआ है। ये खाते ठगों को किराए पर दिए गए हैं। इसमें बैंककर्मियों की भूमिका भी सामने आ रही है।

    बैंककर्मियों की जांच भी शुरू की गई है। गाजियाबाद से 200 किलो मीटर के दायरे में बैठे ठग इन खातों का प्रयोग कर रहे हैं। खाताधारक ठगी की रकम में से 20 प्रतिशत कमीशन पर खातों के किराये देते हैं। पुलिस ने 31 खाताधारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर इनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
    एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस एक साइबर अपराधी को पकड़ने के लिए उसी का खाता खंगालती थी। पुलिस अब प्रत्येक बैंक के उन खातों का पता लगाने में जुट गई है जिनमें ठगी की रकम आती है। पुलिस ने गाजियाबाद क्षेत्र के ऐसे सभी खातों की पहचान करनी शुरू कर दी है।

    पहले चरण में पुलिस ने कोटक महिंद्रा बैंक के खातों को खंगाला है। ठगों ने कोटक महिंद्रा बैंक के कुल 347 खातों का प्रयोग किया। इनमें वह खाते भी पकड़ में आ गए जिनका प्रयोग ठगों ने खरीदारी करने के लिए किया है। जिन खातों में ठगों ने खरीदारी करने के लिए पैसे भेजे हैं उनको कार्रवाई के लिए चिह्नित नहीं किया है।

    इनमें केवल उन 32 खाता धारकों के खिलाफ एफआइआर की गई है जिन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक में खाते खुलवाकर ठगी के लिए किराए पर दिए हैं। पुलिस ने बैंक के कर्मचारियों की भूमिका को जांच के दायरे में लिया है। पुलिस को अंदेशा है कि कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना खाते नहीं खोले जा सकते है। शुरूआती जांच में पता चला है कि खाते खोलने में फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग हुआ है। बैंककर्मियों की संलिप्तता की जांच एसीपी क्राइम को सौंपी गई है।

    31 खातों में इन लोगों से हुई ठगी
    कोटक महिंद्रा बैंक के चिह्नित 31 खातों में गौतम बुद्ध नगर की डाली, बलरामपुर के अंकित श्रीवास्तव, गाजियाबाद के रेनू लांबा, जालौन के राम कुंअर देवी, बरेली के प्रेमकुमार, तेलंगाना संगारेड्डी के मोहम्मद अबरार, साइबराबाद के रूपेश आर नायर, तमिलनाडु के तिरुवरूर, अन्ना नगर के सरथ कुमार, राजस्थान के डीडवाना-कुचामन के मनोहर सिंह, ओडिशा के भुवनेश्वर के दिव्य लोचन नायक, महाराष्ट्र के बृहन मुंबई की देविंदर कौर, यवतमाल के अनिल विठोबा तलमले, मध्य प्रदेश जबलपुर के कुणाल भारती, मुरैना के ब्रजकिशोर शर्मा, केरल मलप्पुरम के शाना, कर्नाटक बेंगलुरु शहर की शुवम पाल व धीरज सी, मैसूर के महाराजन, उत्तर कन्नड़ के गणपति भट, बेंगलुरु के वरुण करकेरा, लता मेनेजेस, गुजरात अहमदाबाद की कुवर्शी, दिल्ली मयूर विहार की पूर्वी, द्वारिका के आशीष कुमार व रजिया खान, छत्तीसगढ़ बिलासपुर की सलमा यास्मीन व अंकित श्रीवास्तव, बिहार पटना के रौशन कुमार, आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम के भानुप्रकाश, गोवा की ग्रेसी परेरा से 25 लाख रुपये से अधिक रकम को ट्रांसफर कराया हैं।

    पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
    पुलिस ने ठग को किराए खाता देने वाले हापुड़ जिले के गांव मतनावली, थाना कपूरपुर निवासी आशीष राणा को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने 14 बैंक खाते किराए पर दिए हुए थे। बदले में आरोपित ठगी की रकम में से 20 प्रतिशत रकम लेता था। आशीष से पूछताछ के बार ठगी करने वाले हापुड़ जिले के ही गांव कमरुद्दीन नगर निवासी प्रिंस शर्मा को गिरफ्तार किया है। यह इन खातों का प्रयोग ठगी के लिए कर रहा था। प्रिंस ने बीबीए किया है और आशीष राणा 12वीं पास है।

    cyber-scam ghaziabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.