Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गढ़ गंगा मेला: दो नवंबर से हाईवे पर बंद कर दिए जाएंगे भारी वाहन
    देश

    गढ़ गंगा मेला: दो नवंबर से हाईवे पर बंद कर दिए जाएंगे भारी वाहन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 27, 2025No Comments61 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हापुड़ 27 अक्टूबर। 25 अक्तूबर से गढ़ गंगा मेले का शुभारंभ हो गया है। मेले में चार नवंबर की शाम को दीपदान पर उमड़ने वाली भीड़ से जाम लगने की आशंका को देखते हुए हापुड़-अमरोहा पुलिस-प्रशासन ने प्लान तैयार कर लिया है। ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर छविराम ने बताया कि गंगा स्नान मेले पर यातायात सुगम बनाने के लिए रूट डायवर्जन का प्लान तैयार कर दिया गया है। भारी वाहन 2 नवंबर से बंद किए जाएंगे जिनको अन्य मार्गों से दिल्ली से लखनऊ के बीच निकाला जाएगा। छोटे वाहनों के लिए 3 नवंबर से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसके अलावा 4 से 5 नवंबर के बीच जीरो पर रूट डायवर्ट किया जा सकता है।

    मोबाइल पर रहेगा मेला
    प्रयास किया जा रहा है कि मेले में जो सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं उनको अधिकारियों के मोबाइल से अटैच किया जाए। ताकि अधिकारी की लोकेशन जहां भी रहेगी वहां से वह मेले को देखता रहेगा।

    पार्किंग बढ़ाई जाएगी
    मेले के लिए खेत में बड़ी पार्किंग बनाई जाएगी। हाईवे किनारे पालिका की पार्किंग के अलावा पलवाड़ा रोड पर भी पार्किंग की जाएगी, जिससे वाहन दोनों तरफ सड़क पर खड़े न हो सकें। हाईवे 9 पर अस्थाई बस अड्डा बनाया जाएगा।

    इस तरह से निकले आप
    ● दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाला यातायात दिल्ली से वाया डासना ईस्टर्न पैरीफेरल से बुलंदशहर नरौरा डिबाई से होते हुए जाएंगे।
    ● मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात मेरठ वाया मवाना रोड मीरापुर बैराज बिजनौर सिटी होते हुए जाएंगे।
    ● मुरादाबाद से गाजियाबाद दिल्ली जाने वाला यातायात मुरादाबाद, छजलैट कांठ-धामपुर-नगीना होते हुए गाजियाबाद को जाएंगे।
    ● गजरौला से दिल्ली गाजियाबाद जाने वाला यातायात गजरौला चौपला से मंडी धनौरा, हल्दौर होते हुए गाजियाबाद को जाएंगे।
    ● मेरठ से बुलंदशहर संभल रामपुर को जाने वाला यातायात किठौर, मुदाफरा ततारपुर अंडर पास से होते हुए बबराला बहजोई होते हुए जाएंगे।

    garh-ganga-fair Garhmukteshwar hapud tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026

    हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा

    August 10, 2026

    औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.