Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
    • मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
    • मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
    • पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
    • संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा
    • आपरेशन में लापरवाही का आरोप, नर्सिंग होम में हंगामा
    • सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर आवास विकास की दो टूक, सेटबैक छोड़ेंगे तभी मिलेगी दुकान
    • सहारनपुर में 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से नौ सितंबर तक
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, सात गिरफ्तार
    देश

    फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, सात गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 10, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिजनौर 10 जुलाई। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर 15 राज्यों के लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। नूरपुर और हीमपुर दीपा थाना पुलिस ने बिजनौर के छह और मुरादाबाद के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। लोग इस फर्जी वेबसाइट को सरकार की एचएसआरपी वेबसाइट समझकर नंबर प्लेट खरीदने के लिए आवेदन कर रहे थे। इसका शुल्क सरकार के पास न जाकर साइबर ठगों के खातों में जा रहा था। यह वेबसाइट आधिकारिक पोर्टल से मिलती जुलती दिखी । पुलिस इससे जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

    एसपी अभिषेक झा ने बताया कि कुछ समय से एचएसआरपी के नाम पर ठगी की सूचना मिल रही थी । दारोगा रजत राणा की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। डीजीपी के आपरेशन साइ-वज्र के तहत नूरपुर और हीमपुर दीपा थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर ठगों की तलाश शुरू की गई।

    जांच के बाद पुलिस ने नूरपुर के मुहल्ला रामनगर निवासी अनस, गांव फैजपुर निवासी मोहम्मद फैजान, रेहान, अरशद व तुषार शर्मा, स्योहारा के गांव पैंतिया निवासी प्रशांत कुमार और मुरादाबाद के गांव अकबरपुर निवासी मोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने एचएसआरपी के नाम से एक फर्जी वेबसाइट बनाई है।

    पुलिस को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दिल्ली, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर समेत देश के 15 राज्यों से नंबर प्लेट बुकिंग करने के नाम पर धोखाधड़ी की 29 शिकायतें मिली हैं। यह एक साल से इस काम को कर रहे थे।

    एसपी अभिषेक झा ने बताया कि मास्टरमाइंड तुषार शर्मा और अरशद हैं। आरोपितों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वेबसाइट की जांच करने के बाद ही सरकारी सेवा के लिए आनलाइन भुगतान करना चाहिए। संदिग्ध पोर्टल दिखने पर इसकी शिकायत जरूर दर्ज कराएं।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी तुषार शर्मा और प्रशांत कुमार के खिलाफ पहले से भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनके आपराधिक नेटवर्क और साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। वहीं इस मामले में-देशदीपक सिंह, सीओ चांदपुर गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

    bijnor hsrp-fraud-gang tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार

    August 1, 2026

    मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी

    August 1, 2026

    मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.