Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नौकरी के नाम पर ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, मैनेजर जीशान और सतीश पाल समेत 5 गिरफ्तार
    देश

    नौकरी के नाम पर ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, मैनेजर जीशान और सतीश पाल समेत 5 गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 13, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 13 जून। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। लखनऊ साइबर क्राइम पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल कार्रवाई करते हुए फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाकर बेरोजगार युवाओं की जेब साफ करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत कुल पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान कॉल सेंटर मैनेजर जीशान खान, टीम लीडर सतीश पाल के रूप में हुई है। इनके साथ ही धोखाधड़ी के इस खेल में शामिल सोनाली चौरसिया, शिवानी वर्मा और नीलू वर्मा को भी पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है।

    साइबर पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह गैंग बेहद शातिराना तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी fresherworld.com और shine.com जैसी नामी जॉब वेबसाइट्स से नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों का पर्सनल डेटा और मोबाइल नंबर हासिल कर लेते थे। इसके बाद कॉल सेंटर से युवाओं को कॉल की जाती थी। शुरुआत में नौकरी पक्की होने का भरोसा देकर रजिस्ट्रेशन फीस, गेट पास और इंटरव्यू लेटर के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती थी। युवाओं को फंसाने के लिए ये बकायदा फर्जी दस्तावेजों के जरिए खोले गए बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे ताकि पुलिस की पकड़ से दूर रह सकें।

    पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले 11 कीपैड मोबाइल, 2 एंड्रॉइड मोबाइल, 1 लैपटॉप, 102 डेटा शीट और 26 फर्जी जॉइनिंग लेटर, अप्रूवल लेटर व रजिस्ट्रेशन लेटर बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइल नंबरों का रिकॉर्ड जब खंगाला गया, तो पता चला कि इनके खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर पहले से ही कई शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस अब इन खातों में हुए लेनदेन और इस रैकेट से जुड़े अन्य नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

    fake-job-call-center lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.