Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा
    • पात्रों को आरक्षण दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा यह निर्णय
    • ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा
    • यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट
    • अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए
    • Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आरकेएम पॉवर प्लांट की लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत, 6 घायल
    देश

    आरकेएम पॉवर प्लांट की लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत, 6 घायल

    adminBy adminOctober 8, 2025No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सक्ति 08 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां आरकेएम पॉवर प्लांट में अचानक लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 6 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

    सक्ती जिले के डभरा में स्थित आरकेएम पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट के बॉयलर की मरम्मत के लिए कुछ मजदूर लिफ्ट से दूसरी मंजिल पर जा रहे थे, तभी तकनीकी खराबी के कारण अचानक लिफ्ट तेजी से नीचे आ गिरी. इसके बाद पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मजदूरों की मौत हो गई.

    इस घटना में करीब 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. उन्हें इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. हादसे के बाद प्लांट पहुंचकर पीड़ित परिजनों ने जमकर हंगामा किया. घटना को लेकर पीड़ित परिजन पावर प्लांट पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं. वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

    पुलिस हादसे के कारणों को लेकर चरश्मीदों और प्लांट के जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ कर रही है. इस घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है.

    chhattisgarh lift-collapses rkm-power-plant sakti tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग

    May 23, 2026

    नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए

    May 23, 2026

    जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.