Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शादी में एक-दो नहीं बजा दिए चार डीजे, दीवार गिरने से दो बच्चों समेत कई दबे
    देश

    शादी में एक-दो नहीं बजा दिए चार डीजे, दीवार गिरने से दो बच्चों समेत कई दबे

    adminBy adminMarch 12, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खानपुर (बुलंदशहर), 12 मार्च। गांव परवाना में शादी की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गईं, जब डीजे की तेज आवाज और धमक के कारण एक कमरे की दीवार गिर गई। हादसे में दीवार के पास डांस कर रहे दो बच्चे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा पांच लोग घायल हैं।

    गांव परवाना स्थित रननी वाला मोहल्ला निवासी ब्रजमोहन सिंह की पुत्री का विवाह था। धमेडा गांव से बरात आई थी। रात करीब 12 बजे जब बारात की चढ़त हो रही थी, तब वहां मौजूद चार डीजे संचालकों के बीच आपस में सबसे तेज आवाज निकालने की होड़ शुरू हो गई। डीजे की धमक इतनी तेज थी कि पारमिता स्कूल के पास स्थित सुरेश के घेर में बने भूसे के कमरे की पुरानी दीवार कंपन बर्दाश्त नहीं कर सकी और ढह गई।

    दीवार गिरते ही वहां भगदड़ मच गई। चढ़त में डांस कर रहे गांव के प्रिंस (10) और धमेडा निवासी संजू (11) दीवार के नीचे दब गए। मलबे में दबे बच्चों को देख शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। प्रिंस के पिता रिंकू ने बताया कि ईंटें सीने पर गिरने के कारण उसे अंदरूनी गंभीर चोटें आई हैं, जबकि संजू की दोनों टांगों में फ्रैक्चर है। इसके अलावा शिवा गौतम, सम्राट गौतम, निर्देश, पिंदर लोधी और राजू लोधी घायल हैं।

    नियमों के मुताबिक, रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्ण प्रतिबंध है और सामान्यतरू 45 डेसिबल तक ही अनुमति होती है। लेकिन यहां नियमों को दरकिनार कर रात 12 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव के लोग इस शोर से परेशान थे, लेकिन डीजे संचालक और बराती मानने को तैयार नहीं थे।

    रामकरण सिंह, सीओ स्याना का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और डीजे बंद कराए गए। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    bulandshahar tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    April 10, 2026

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.