Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पंजाब के पूर्व DGP ने की थी अपने ही बेटे की हत्या, बहू से थे नाजायज संबंध, पूर्व मंत्री मां सहित 4 लोगों पर FIR दर्ज
    देश

    पंजाब के पूर्व DGP ने की थी अपने ही बेटे की हत्या, बहू से थे नाजायज संबंध, पूर्व मंत्री मां सहित 4 लोगों पर FIR दर्ज

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 21, 2025No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंचकूला 21 अक्टूबर। हरियाणा के पंचकूला के मनसा देवी कॉपलेक्स (एमडीसी) में पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत में अब पुलिस ने हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी, बेटी, बहू पर केस दर्ज किया गया है. अहम बात है कि इस मामले में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनकी बहू के अवैध संबंधों का दावा किया गया है. खुद अकील अख्तर ने अपने पिता और पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र एक वीडियो में किया था.

    जानकारी के अनुसार, पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना और पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की मौत हाल ही में हुई थी. पहले कहा गया था कि ड्रग ओवरडोज के चलते अकील की मौत हुई है. लेकिन मामले में पड़ोसी शमसुद्दीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें रजिया सुल्ताना भी शामिल थी. घटना के तुरंत बाद ही पूर्व डीजीपी अपने बेटे के शव को यूपी के सहारनपुर ले गए थे. उधर, पड़ोसी शमशुद्दीन ने पंचकुला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपी थीस जिसको आधार बनाकर पंचकूला मनसा देवी पुलिस थाने में मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, पुत्रवधू व बेटी के खिलाफ 103 (1), 61 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    गौरतलब है कि 16 अक्टूबर की देर रात पंचकूला में मौत हो गई थी. परिवार ने बताया था कि दवाइयों की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई थी. पंचकूला में जब अकील को अस्पताल लाया गया था, तब तक उसकी मौत हो गई थी. 35 साल के अकील मुस्तफा पंचाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकील थे. इससे पहले, अकील का 27 अगस्त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहा था कि परिवार के लोग उसकी हत्या करने के लिए साजिश रच रहे हैं. वीडियो में अकील ने कहा था कि उसके पिता और पत्नी के अवैध संबंध हैं.
    डीसीपी ने बनाई एसआईटी

    पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 16 अक्तूबर को सेक्टर-4 एमडीसी, पंचकूला के रहने वाले अकील अख्तर अपने घर में मृत मिले और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी. प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई थी और पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया था. डीसीपी ने बताया कि बाद में सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट और वीडियो सामने आए, जो अकील की मौत से पहले के बताए जा रहे हैं और इनमें निजी विवाद और अपनी जान को खतरे की आशंका जताई गई थी. पंजाब के मलेरकोटला के रहने वाले शमशुद्दीन ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी. अब 20 अक्तूबर को हत्या का का मामला दर्ज कर लिया गया है. डीसीपी ने बताया कि एसीपी रैंक अधिकारी की निगरानी में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है और एसआईटी इस मामले के हर पहलू की गहन जांच करेगी.

    haryana Panchkula tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.