Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
    • मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
    • 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
    • रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
    • भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
    • अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
    • राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
    • न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बिजनौर में एनएचएआई के विवाद में वन विभाग के एसडीओ निलंबित
    देश

    बिजनौर में एनएचएआई के विवाद में वन विभाग के एसडीओ निलंबित

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 29, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिजनौर 29 जनवरी। निर्माणाधीन मेरठ-पौड़ी हाईवे में पेड़ कटान और अवैध खनन के मामले में कार्यदायी संस्था के इंजीनियर का गंभीर धाराओं में चालान, मारपीट और जेसीबी आदि जब्त करने के मामले में वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह पर आखिरकार गाज गिर गई। शासन ने ज्ञान सिंह को निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी जसजीत कौर की जांच में ज्ञान सिंह दोषी पाए गए थे, जिसके बाद डीएम ने शासन को कार्रवाई की संस्तुति भेजी थी।

    एनएचएआइ द्वारा हाईवे को फोरलेन बनाने पर काम किया जा रहा है। यह कार्य केआरसी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। सड़क बनाने में पेड़ आदि काटने, मिट्टी उठान आदि की सभी औपचारिकताएं काफी पहले पूरी की जा चुकी हैं।
    20 जनवरी को वन विभाग की टीम एसडीओ ज्ञान सिंह के नेतृत्व में गांव जीवनपुरी में अवैध खनन व पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए निर्माण संस्था के इंजीनियर अनूप कुमार को मारपीट करते हुए जबरन अपने साथ ले गई थी।

    वन विभाग की टीम ने अनूप का वन अधिनियम की गंभीर धाराओं में चालान कर दिया था। साथ ही एनएचएआइ के एसडीओ आशीष शर्मा समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रेंज कार्यालय बिजनौर में दारोगा योगेंद्र कुमार की ओर से वन अधिनियम व वन विभाग की टीम की ओर से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोर्ट ने अनूप को जेल भेज दिया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

    उधर, इस मामले में निर्माण कंपनी के ट्रक चालक कावल सिंह की ओर से एसडीओ ज्ञान सिंह, वन दारोगा योगेंद्र कुमार व सिपाही विवेक मोहन के खिलाफ अनूप का अपहरण करने, उनकी हत्या की आशंका व टीम से मारपीट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    वन विभाग की टीम सेंक्चुअरी क्षेत्र में अवैध खनन की बात कह रही थी, जबकि एनएचएआइ ने घटनास्थल को मुजफ्फरनगर जिले के क्षेत्र में बताया था।

    डीएम ने इसकी जांच एडीएम वित्त वान्या सिंह व एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह को सौंपी थी। जांच में एसडीओ ज्ञान सिंह दोषी पाए गए। जांच टीम ने माना है कि ज्ञान सिंह ने जबरन हाईवे निर्माण कार्य में व्यवधान डाला और निर्माण संस्था के इंजीनियर को जेल भेजा। डीएम ने शासन में एसडीओ ज्ञान सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की थी।

    इस पर राज्यपाल की ओर से प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने बिना अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दिए इस तरह की घटना को अंजाम देने पर एसडीओ ज्ञान सिंह को निलंबित कर दिया है।उधर, ज्ञान सिंह को प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय लखनऊ में अटैच कर दिया है।

    bijnor tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर

    August 28, 2026

    मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका

    August 28, 2026

    25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.