Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भयानक आग से कई वाहन जलकर राख
    • जन्मदिन पर यूपी के मुख्यमंत्री को बधाई
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला है जनहित में! भ्रष्टाचार में वरिष्ठ अफसरों की जवाबदेही तय हो
    • जालंधर के श्रीदेवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट
    • अब कीबोर्ड और माउस की नहीं होगी ट्रैकिंग, कर्मचारियों के विरोध के बाद झुकी मेटा
    • कांग्रेस में लौट सकते हैं अमरेंदर सिंह: हुड्डा
    • अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट हटे, रोहित शर्मा पर भी सस्पेंस
    • केएस भरत ने महज सात मैच खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रामपुर जिला अस्पताल में 24 घंटे में पाँच मरीजों की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
    देश

    रामपुर जिला अस्पताल में 24 घंटे में पाँच मरीजों की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    adminBy adminNovember 26, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामपुर 26 नवंबर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अस्पताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 24 घंटे के अंदर पांच मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद उनके परिवार वालों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सभी मरीज गंभीर हालत में थे और उनकी मौतें बीमारी की वजह से हुई हैं।

    बता दें कि रविवार रात अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पाँच मरीजों को भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह तक इलाज के दौरान अनोखे सिंह (80), जुबे (13), महफूज (33) शांति (70) और वीरवती (60) की मौत हो गई। इसके अलावा जब्बार नाम के मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर भेजा गया। प्रशासन ने बताया कि इलाज के दौरान तीन मरीज-महफूज, अनोखे और शांति की मौत की मौत हो गई।

    24 घंटे में पांच मौते के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीजों की हालत खराब होने पर इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों को बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन डॉक्टर मौके पर नहीं मिले। परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने से उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें परिजन डॉक्टरों पर गैरहाजिर रहने का आरोप लगा रहे हैं।

    वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि तीन मरीजों को गंभीर हालत के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उन्हें वहाँ नहीं ले गए। प्रशासन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी डॉक्टर ड्यूटी पर थे और अन्य वार्डों में मरीजों की जांच कर रहे थे।

    rampur-district-hospital tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भयानक आग से कई वाहन जलकर राख

    June 5, 2026

    जन्मदिन पर यूपी के मुख्यमंत्री को बधाई

    June 5, 2026

    इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला है जनहित में! भ्रष्टाचार में वरिष्ठ अफसरों की जवाबदेही तय हो

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.