Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वाराणसी में बनने वाले बौद्धधाम की जमीन की लीज 99 साल की जाये
    • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला इमारत में लगी आग
    • सरकार जनहित में सुनिश्चित करें कि उसके निर्देश और अदालतों के फैसले लागू हो सके
    • सिर्फ बाल श्रम निषेध दिवस मनाने से कुछ होने वाला नहीं है, मुक्त कराये गये बच्चों और उनके अभिभावकों की समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा
    • फिल्म ‘मां बहन’ प्रियंका चोपड़ा के दिल को छू गई
    • जालंधर का अर्जुन टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन
    • देश का पहला सीएनजी स्कूटर जल्द होगा लांच
    • यूपी में माफ हुए ट्रैफिक चालान फिर होंगे एक्टिव, कोर्ट के आदेश के बाद परिवहन विभाग का बड़ा फैसला
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग
    एंटरटेनमेंट

    बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग

    adminBy adminSeptember 13, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली 13 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर बीती रात दो अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की. बताया जाता है कि तड़के 3.30 बजे के करीब अज्ञात बदमाशों ने दिशा पाटनी के घर पर तीन से चार राउंड फायरिंग की. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

    परिजनों की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है. घटना के बाद दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है.

    वहीं फेसबुक का एक सोशल मीडिया पोस्ट भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें गैंगस्टर रोहित गोदारा ने बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. हालांकि यह पोस्ट वेरीफाइड नहीं है. बरेली पुलिस इसकी जांच कर रही है.

    बरेली के कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन एरिया में एक्ट्रेस दिशा पाटनी का परिवार रहता है. दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी उत्तर प्रदेश पुलिस में सीओ के पद से रिटायर्ड हैं. उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के लगभग 3:30 बजे के आसपास बाइक से आए दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की.

    गोली चलने की आवाज सुनकर उठा तो देखा दो लोग फायरिंग कर रहे थे. दहशत फैलाने के बाद मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. परिजनों से बातचीत की. सुरक्षा की दृष्टि से घर के बाहर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए.

    एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि थाना कोतवाली इलाके में रहने वाले रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के घर पर हुई फायरिंग मामले की पुलिस जांच कर रही है. परिवार की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है.

    actor-disha-patnis bollywood entertainment tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वाराणसी में बनने वाले बौद्धधाम की जमीन की लीज 99 साल की जाये

    June 12, 2026

    दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला इमारत में लगी आग

    June 12, 2026

    सरकार जनहित में सुनिश्चित करें कि उसके निर्देश और अदालतों के फैसले लागू हो सके

    June 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.