Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी के 11 जिलों में 48 घंटे हीट वेव चलने का रेड अलर्ट
    • नवाजुद्दीन सिद्दीकी वॉचमैन बने तो मालिक बोले- इस मरे हुए को किसने रखा
    • मुरादाबाद मंडल के 18 कॉलेजों के सभी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण
    • घातक चीनी मांझे पर रोक के लिए बनेगा सख्त कानून, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
    • 20 लाख वसूली में दोनों दरोगा पर चार्जशीट दाखिल
    • 119 किमी. मुख्य सड़कों की अब ठेके पर होगी सफाई, 25 मई से होगी नई शुरुआत
    • पाक में रहमान गली हुई राम गली और बाबरी चौक बना जैन मंदिर रोड
    • गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल को खाली करने का नोटिस, मेरठ कैंट के अन्य विद्यालयों पर भी संकट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»छापेमारी कर पकड़े 6.25 करोड़ रूपये के पटाखे, दो गोदाम सील
    देश

    छापेमारी कर पकड़े 6.25 करोड़ रूपये के पटाखे, दो गोदाम सील

    adminBy adminOctober 11, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोदीनगर 11 अक्टूबर। पुलिस ने शुक्रवार को भोजपुर गांव स्थित गोल्डन ट्रेडिंग एजेंसी के दो गोदामों पर छापा मारकर 3 लाख 44 हजार किलोग्राम पटाखों का जखीरा पकड़ा है। कारोबारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए पटाखों की कीमत 6.25 करोड़ रुपये है। एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पटाखों की बिक्री की जा रही थी। दोनों गोदामों को सील कर दिया गया है.

    मोदीनगर-हापुड़ मार्ग स्थित गांव भोजपुर में गोल्डन ट्रेडिंग एजेंसी के लगभग 15 बीघा भूमि में दो गोदाम हैं। यहां भंडारण के लिए 12 हॉल बने हुए हैं। एडीसीपी आलोक प्रियदर्शी, एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना और उपजिलाधिकारी मोदीनगर अजीत सिंह ने सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ दोपहर करीब 3 बजे इन गोदामों पर छापा मारा। टीम को गोदाम पूरी क्षमता के साथ भरे मिले। जांच के दौरान यहां ग्रीन के साथ खतरनाक पटाखों का जखीरा भी मिला।

    गोदामों में पटाखों का जखीरा देखकर टीम सकते में आ गई। एहतियात के लिए दमकल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने करीब तीन घंटे तक कार्रवाई की। टीम को यहां से लगभग 3 लाख 44 हजार किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बरामद पटाखों की कीमत करीब 6.25 करोड़ रुपये है।

    प्रतिबंध के बावजूद बेरोकटोक की जा रही थी बिक्री

    दिल्ली एनसीआर में पटाखों की ब्रिकी और भंड़ारण पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। इसके बावजूद गोल्डन ट्रेडिंग एजेंसी ने गांव भोजपुर स्थित गोदामों में भारी मात्रा में पटाखों का भंड़ारण किया था। इसके साथ ही यहां से बिक्री भी की जा रही थी।
    मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, बुलंदशहर, हापुड़ समेत कई जिलों में पटाखों की सप्लाई हो रही थी। जानकारी के अनुसार अभी करीब सौ ट्रक पटाखे और आने थे। मगर इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी।

    भोजपुर पुलिस की नाक के नीचे हो रही थी पटाखों की बिक्री

    पटाखों के गोदाम भोजपुर थाने से मात्र आधा किमी दूर हैं। कई महीनों से यहां बिक्री हो रही थी। मगर भोजपुर पुलिस अनजान बनी रही।
    पुलिस के अनुसार 15 वर्ष से यहां पटाखों के गोदाम बने हुए हैं। इसके लाइसेंस का नवीनीकरण बीते मार्च में ही हुआ है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि लाइसेंस नवीनीकरण के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन की आख्या नहीं मांगी गई। इसके बिना ही लाइसेंस का नवीनीकरण हो गया। बता दें कि इससे पूर्व भी पटाखा गोदामों पर कार्रवाई हो चुकी है। बीते वर्ष जीएसटी की टीम भी कार्रवाई कर चुकी है।

    firecrackers ghaziabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी के 11 जिलों में 48 घंटे हीट वेव चलने का रेड अलर्ट

    May 20, 2026

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी वॉचमैन बने तो मालिक बोले- इस मरे हुए को किसने रखा

    May 20, 2026

    मुरादाबाद मंडल के 18 कॉलेजों के सभी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.