नोएडा, 06 जून (ता)। सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी की बहुमंजिला इमारत के 12वें तल पर एक फ्लैट में गत सुबह भीषण आग लग गई। इससे पूरा परिवार फंस गया था, जिसे सुरक्षित निकाल लिया। नजदीक के फ्लैट भी खाली करा लिए। इस दौरान, नोएडा जैसे आधुनिक शहर में आपदा प्रबंधन की पोल फिर खुल गई।
दरअसल, आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल की गाड़ियों से पानी की बौछारें सिर्फ छठे तल तक ही पहुंच पा रही थीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने सफाई दी, ऊपर से गिरने वाली आग की चिंगारियों या मलबे से नीचे की बालकनियों को बचाने के लिए ऐसा किया गया। हालांकि, आग इमारत में लगे अग्निशमन उपकरणों से ही बुझाई गई।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

