Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एलडीए जमीन घोटाले में अपर्णा यादव की मां सहित 5 पर एफआईआर दर्ज
    देश

    एलडीए जमीन घोटाले में अपर्णा यादव की मां सहित 5 पर एफआईआर दर्ज

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 19, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 19 सितंबर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जानकीपुरम जमीन घोटाले में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट समेत 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

    जानकारी के मुताबिक, यह केस साल 2016 में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की प्रियदर्शिनी जानकीपुरम योजना से जुड़ा है। आरोप है कि योजना में भूखंड (प्लॉट) आवंटन में गड़बड़ी की गई थी। नियमों के खिलाफ जाकर प्लॉट की रजिस्ट्री और आवंटन में हेराफेरी की गई। यह गड़बड़ी उस समय हुई जब अंबी बिष्ट एलडीए में संपत्ति अधिकारी के पद पर थीं।

    किन लोगों पर FIR हुई?
    FIR में 5 लोगों के नाम शामिल हैं:
    अंबी बिष्ट – उस समय संपत्ति अधिकारी, और अपर्णा यादव की मां
    वीरेंद्र सिंह – तत्कालीन अनुभाग अधिकारी
    देवेंद्र सिंह राठौड़ – उप सचिव
    बी. महादनी – वरिष्ठ कॉस्ट अकाउंटेंट
    शैलेंद्र कुमार गुप्ता – अवर वर्ग सहायक
    इन सभी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

    जांच में क्या सामने आया?
    विजिलेंस विभाग ने इस मामले की खुली जांच की थी। जांच में पाया गया कि भूखंड आवंटन में जानबूझकर बदली गई जानकारी के आधार पर रजिस्ट्री कराई गई। इसमें सरकारी नियमों की अनदेखी की गई और निजी लाभ के लिए बदलाव किए गए।

    बताते चले कि अंबी बिष्ट, जिन पर एफआईआर हुई है, वे अपर्णा यादव की मां हैं। अपर्णा यादव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं। वर्तमान में अपर्णा भारतीय जनता पार्टी (BJP) में हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

    Ambi Bisht FIR Aparna Yadav Janakipuram Land Scam lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.