Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन पहुंचे दून, संतला देवी के किए दर्शन
    एंटरटेनमेंट

    फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन पहुंचे दून, संतला देवी के किए दर्शन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 20, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून 20 दिसंबर। अभिनेता ऋतिक रोशन उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्होंने देहरादून में पहाड़ों पर ट्रैकिंग की। इसके बाद वे संतला देवी मंदिर में पहुंचे और दर्शन किए। अभिनेता को देखते ही लोगों ने उनके साथ खूब सेल्फी ली।

    बृहस्पतिवार को ऋतिक रोशन स्टिक लेकर पहाड़ों पर ट्रैकिंग के लिए निकले। ट्रैकिंग करते हुए वह देहरादून से 15 किमी ऊपर पहाड़ों पर स्थिति संतला देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन किए।

    इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी साझा की। तस्वीरों में ऋतिक रोशन स्टिक लेकर पहाड़ों पर ट्रैकिंग करते दिखे। सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट की जिसमें लिखा कि ‘ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर ट्रैकिंग ये मेरा दिल खुशी से झूम उठता है’। चलो, फिर से उसी राह पर लौटें, जो जमीन मेरे पैरों के नीचे होनी चाहिए थी।”

    इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग में #UttarakhandLoveYou भी लिखा। उनके इस कैप्शन से साफ है कि ऋतिक को पहाड़ों और प्रकृति के बीच रहना कितना पसंद है।

    बताया जा रहा है कि बुधवार को ऋतिक किसी निजी काम से ऋषिकेश पहुंचे थे, यहीं से वह देहरादून पहुंचे। यहां पर उन्होंने सबसे पहले संतला देवी मंदिर में माता के दर्शन किए। यहां पर उन्होंने पुजारी के साथ साथ मंदिर में पहुंचे फैंस संग फोटो खिंचवाई। इसके बाद एक्टर यहीं से पीठ में बैग और हाथ में छड़ी पकड़ ट्रेकिंग के लिए निकल पड़े।

    ट्रेकिंग खत्म कर ऋतिक देहरादून एयरपोर्ट से अपने पर्सनल चार्टड प्लेन से मुंबई के लिए गुरुवार को ही रवाना हो गए।

    तस्वीरों में ऋतिक रोशन स्पोर्ट्स शूज, जींस-शर्ट और जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। उनके दोनों हाथों में ट्रेकिंग स्टिक है और कंधे पर बैकपैक टंगा हुआ है। पहाड़ी रास्तों पर चलते हुए उनका लुक पूरी तरह एडवेंचर मोड में दिखाई दे रहा है।

    एक फोटो में ऋतिक पहाड़ों की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं। चेहरे पर हल्की थकान जरूर है, लेकिन उसके साथ सुकून और संतोष भी साफ झलक रहा है।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में ऋतिक ‘कृष 4’, ‘अल्फा’ और ‘सतरंगी’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

    bollywood dehradun entertainment hrithik-roshan tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण

    August 25, 2026

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.