Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कंपनी में मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर क्रेडिट मैनेजर की आत्महत्या
    देश

    कंपनी में मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर क्रेडिट मैनेजर की आत्महत्या

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 22, 2025No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हापुड़ 22 अक्टूबर। कार्यस्थल पर मानसिक उत्पीड़न की चरम सीमा पार करते हुए एक फाइनेंस कंपनी के क्रेडिट मैनेजर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने एंबुलेंस में स्वजन के समक्ष अपना दर्द बयां किया। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

    वीडियो में मृतक ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर जान देने की बात कही है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
    कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार का 28 वर्षीय शशांक भारद्वाज दिल्ली रोड स्थित एक प्रमुख फाइनेंस कंपनी में क्रेडिट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। मंगलवार रात को घर पर ही उसने सल्फास (एक जहरीला कीटनाशक) खा लिया।

    स्वजन को हालात की भनक लगी तो अफरा तफरी मच गई। स्वजन ने तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के एक बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
    दिल्ली जाते समय एंबुलेंस में शशांक की हालत इतनी नाजुक थी कि स्वजन ने उसका एक वीडियो बना लिया।
    करीब दो मिनट के वीडियो में शशांक ने दर्द भरी आवाज में अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि कंपनी के ब्रांच मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों ने मुझे मानसिक रूप से इतना तंग किया कि जीना मुश्किल हो गया। मेरी शिकायतों पर उल्टा परेशान किया जाता था। उत्पीड़न से तंग आकर ही मैंने यह कदम उठाया।
    वीडियो में शशांक की कमजोर आवाज और आंसुओं से भरी आंखें साफ दिख रही हैं। बुधवार सुबह दिल्ली के अस्पताल में पहुंचने के बाद शशांक ने अंतिम सांस ली।
    कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि हमें वीडियो और घटना की जानकारी मिल चुकी है। स्वजन द्वारा तहरीर दिए जाने का इंतजार है। उसके बाद आत्महत्या के लिए उकसाना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

    hapur manager-suicide tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026

    हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा

    August 10, 2026

    औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.