मुरादाबाद, 28 फरवरी (जा)। मुरादाबाद के फेमस बेकर्स के संचालक मोहम्मद असद (62) की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब वह नमाज पढ़ने जा रहे थे। कत्ल का आरोप मृतक के साले मोहम्मद जफर पर लगा है। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। जांच में हत्या की वजह 10 लाख रुपये की रंगदारी न देना सामने आ रही है। रोजा इफ्तारी के बाद अपने बड़े साले के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे जज के पिता व बेकरी संचालक मोहम्मद असद की उनके ही हिस्ट्रीशीटर साले ने गोली मारकर हत्या कर दी। साले बहनोई में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले हिस्ट्रीशीटर ने अपने बहनोई से दस लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी।
जिगर कॉलोनी निवासी मोहम्मद असद बेकरी संचालक थे। एक बेटा मोहम्मद अरीब, तीन बेटी असमा सुल्ताना, निशा और रूमा है। असमा सुल्ताना व उनके पति जज है। इस समय दोनों की तैनाती बुलंदशहर जिले में है। मोहम्मद असद की ससुराल नागफनी क्षेत्र के ढहरिया क्षेत्र की है। बड़ा साला मोहम्मद जफर हिस्ट्रीशीटर है। छोटा साला मुजाहिद है। वह ड्राइफूड बेचने का काम करता है।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद असद का अपने साले जफर से विवाद चल रहा था। उधर, जफर और मुजाहिद में भी आशियाना में स्थित एक मकान को लेकर भी विवाद चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से आरोपित जफर अपने बहनोई से दस लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।
पिछले दिनों मोहम्मद असद ने साले जफर के खिलाफ सिविल लाइंस में भी प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को रोजा इफ्तार के बाद मोहम्मद असद अपने छोटे साले मुजाहिद के साथ स्कूटी से कोतवाली स्थित लाल मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे।
घटना गत दिवस शाम करीब 7ः30 बजे की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की जिगर कॉलोनी के निवासी मोहम्मद असद अपने बड़े साले मुजाहिद के साथ स्कूटी पर सवार होकर नागफनी इलाके की लाल मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ने जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी बंगला गांव चौराहे के पास पहुंची तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर मोहम्मद असद का छोटा साला मोहम्मद जफर अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों ने स्कूटी के पास बाइक सटाई और जफर ने पिस्टल निकालकर सीधे असद के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही असद लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ सिविल लाइंस, कोतवाली, कटघर पुलिस फोर्स संग मौके पर पहुंच गए। असद को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं।
Trending
- नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
- विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
- होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
- उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
- इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
- दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
- सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
- यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

