Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू होने से पहले किसानों का विरोध
    देश

    गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू होने से पहले किसानों का विरोध

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 23, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोदीनगर 23 दिसंबर। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे पर चूड़ियाला खरखौदा मार्ग के गांव तलहेटा के निकट भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार से धरना शुरू किया है। पदाधिकारियों का आरोप है कि सर्विस रोड से मिट्टी उठाकर गहरे गड्ढे कर दिए हैं, जिसके चलते किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    उन्होने कहा कि ठेकेदारो की ओर से बरती जा रही अनियमिताओं के चलते सर्विस रोड का कार्य अटक सकता हैं। गांव चूड़ियाला के प्रधान अमित बैंसला, भाकियू के मेरठ मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में किसान सुबह 11बजे निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे पर एकत्र होने शुरू हो गये। यहां उन्होने दरी बिछाकर एनएचएआई व तहसील प्रशासन के रैवये पर क्षुब्ध होकर धरना आरंभ कर दिया। अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की पदाधिकारियों ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के पास बनने वाली सर्विस रोड से निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों ने कई कई फीट मिट्टी उठा ली है। जिसके चलते यहां गड्ढे हो गए उनका आरोप है कि चकरोड पर भी कब्जा किया जा रहा है। किसान अपने खेतों तक पहुंचने में असमर्थ हैं।

    उनका कहना था कि एनएएचआई के अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार नियम विरूद्ध मिट्टी उठा रहे हैं। जिससे सर्विस रोड बनने में बाधा आयेगी। उन्होने इस बावत एसडीएम अजित कुमार व एनएचएआई के भी अधिकारियों से शिकायत की हैं। लेकिन कोई सुनवाई ना होने के कारण उन्होने धरना शुरू किया हैं। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरनारत किसान नेताओं में सुभाष, विनीत मास्टर, रामकुमार त्यागी, बलबीर त्यागी, मुकेश त्यागी, रघुनन्दन त्यागी, रवींद्र बैंसला, वीरेंद्र, दीपक, अजय त्यागी आदि रहें।

    modinagar tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन

    August 11, 2026

    हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

    August 11, 2026

    10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.