Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा
    • पात्रों को आरक्षण दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा यह निर्णय
    • ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा
    • यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट
    • अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए
    • Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत के बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई की हालत गंभीर
    देश

    प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत के बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई की हालत गंभीर

    adminBy adminSeptember 26, 2025No Comments19 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 26 सितंबर। प्रयागराज में कथावाचक देवव्रत महाराज की स्कॉर्पियो फाफामऊ में दुर्घटना ग्रस्त हो गई इसमें उनके भाई शिवम गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि पत्नी को भी चोट पहुंची। उधर दूसरी गाड़ी में सवार उनके 9 साल के बीमार बेटे की समय से अस्पताल न पहुंच पाने से मौत हो गयी।

    आचार्य देवव्रत जी महाराज की कथा होलागढ़ इलाके में चल रही है। बृहस्पतिवार की देर रात कथावाचक के 9 वर्षीय बेटे की तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग उसका उपचार कराने के लिए प्रयागराज आ रहे थे। यह हादसा प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत मलाक हरहर चौराहे पर हुआ। मलाका के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आचार्य के भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आचार्य देवव्रत प्रतापगढ़ में हथिगवां थाना क्षेत्र के परसीपुर बटौआ के रहने वाले हैं।

    बताया जा रहा है कि आगे चल रही गाड़ी में कथावाचक के पुत्र को लेकर परिवार के सदस्य मौजूद थे, जबकि पीछे आ रही दूसरी गाड़ी में देवव्रत जी महाराज के छोटे भाई शिवम शुक्ला और अन्य परिजन सवार थे। इसी दौरान मलाक हरहर चौराहे पर बने गोल सर्कल के पास पीछे चल रही गाड़ी का अचानक स्टीयरिंग व्हील जाम हो गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे गोल सर्कल से जा टकराई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    दुर्घटना में सबसे अधिक चोटें कथावाचक के छोटे भाई शिवम शुक्ला को आई हैं, जिन्हें गंभीर स्थिति में तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर में गहरी चोटें आई हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

    वहीं, देवव्रत जी की पत्नी को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। हादसे के दौरान बच्चे की हालत अत्यंत नाजुक थी और उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।

    devvrat-maharajs-son prayagraj road-accident tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग

    May 23, 2026

    नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए

    May 23, 2026

    जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.