Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वाराणसी में बनने वाले बौद्धधाम की जमीन की लीज 99 साल की जाये
    • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला इमारत में लगी आग
    • सरकार जनहित में सुनिश्चित करें कि उसके निर्देश और अदालतों के फैसले लागू हो सके
    • सिर्फ बाल श्रम निषेध दिवस मनाने से कुछ होने वाला नहीं है, मुक्त कराये गये बच्चों और उनके अभिभावकों की समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा
    • फिल्म ‘मां बहन’ प्रियंका चोपड़ा के दिल को छू गई
    • जालंधर का अर्जुन टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन
    • देश का पहला सीएनजी स्कूटर जल्द होगा लांच
    • यूपी में माफ हुए ट्रैफिक चालान फिर होंगे एक्टिव, कोर्ट के आदेश के बाद परिवहन विभाग का बड़ा फैसला
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, निवेश-लोन के नाम पर करते थे ठगी, 32 युवक-युवतियां गिरफ्तार
    देश

    फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, निवेश-लोन के नाम पर करते थे ठगी, 32 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    adminBy adminSeptember 4, 2025No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी 04 सितंबर। वाराणसी में फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया है। 32 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है। गुरुवार रात 12 बजे पुलिस की 5 गाड़ियां पहुंचीं तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने कॉल सेंटर को घेर लिया।

    अंदर गई तो नजारा ही अलग था। पूरे हॉल में युवक और युवतियां कॉलिंग में जुटे थे। पुलिस ने सभी से कॉल काटने को कहा, फिर सभी को कंप्यूटर से दूर हटाकर एक जगह इकट्ठा किया। करीब एक घंटे तक फर्श पर बैठाए रखा। इस दौरान सभी रुमाल और हाथ में मुंह छिपाए नजर आए।

    पुलिस जांच में सामने आया कि साइबर ठगी के लिए कॉल सेंटर का इस्तेमाल हो रहा था। लोगों को निवेश, लोन, पार्सल और विभिन्न स्कीम के जरिए ठगा जाता था। विदेश तक लोगों को फेक कॉल किए जा रहे थे। कई लोगों के अकाउंट डिटेल भी मिले हैं। विदेश तक के खातों में रुपयों का ट्रांसफर किया गया। कॉल सेंटर रोहनियां थाना क्षेत्र के अखरी में है।

    पुलिस हवाला से जुड़े इस सेंटर का नेटवर्क खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, 35 से अधिक डेस्कटॉप, लैपटॉप और मोबाइल बरामद हुए हैं। शहर के रहने वाले कॉल सेंटर के दो मैनेजरों के इशारे पर ठगी का काम चल रहा था। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

    डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया- कॉल सेंटर से साइबर धोखाधड़ी की जा रही थी। नार्थ ईस्ट, कोलकाता समेत शहर के युवक और युवतियों से काम कराया जा रहा था। कॉल सेंटर में दो मैनेजर थे। वही स्टाफ को डिटेल देते थे कि किसको कॉल करना है। उसके बाद लोगों को निवेश, लोन आदि के ऑफर दिए जाते थे। मामला दर्ज कर सभी को रोहनिया थाने में रखा गया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    fake-call-center tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news varanasi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वाराणसी में बनने वाले बौद्धधाम की जमीन की लीज 99 साल की जाये

    June 12, 2026

    दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पांच मंजिला इमारत में लगी आग

    June 12, 2026

    सरकार जनहित में सुनिश्चित करें कि उसके निर्देश और अदालतों के फैसले लागू हो सके

    June 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.