Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ट्रेन में टीटीई के पहने बॉडी कैमरे से होगी टिकट जांच की हर मूवमेंट रिकॉर्ड
    देश

    ट्रेन में टीटीई के पहने बॉडी कैमरे से होगी टिकट जांच की हर मूवमेंट रिकॉर्ड

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 16, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 16 मई (ता)। भारतीय रेलवे अपने सिस्टम में एक और बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे जल्द ही ट्रेनों में टिकट जांच प्रक्रिया को और आधुनिक बनाने जा रहा है। रेलवे की नई योजना के तहत अब टीटीई (Traveling Ticket Examiner) ड्यूटी के दौरान बॉडी कैमरा पहनकर टिकट चेकिंग करेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बॉडी कैमरा सिस्टम लागू होने के बाद टिकट जांच के दौरान होने वाली बातचीत और हर एक मूवमेंट रिकॉर्ड होंगी। इससे किसी भी तरह के विवाद, बदसलूकी या गलत शिकायत की स्थिति में वीडियो रिकॉर्डिंग महत्वपूर्ण सबूत का काम करेगी।
    आधुनिक फीचर्स से लैस होंगे कैमरे
    रेलवे द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ये बॉडी कैमरे हल्के और हाईटेक होंगे। इनमें HD वीडियो रिकॉर्डिंग, ऑडियो रिकॉर्डिंग और नाइट विजन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। खास बात यह है कि कैमरे की बैटरी लगभग 20 घंटे तक चल सकेगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा में भी रिकॉर्डिंग बंद नहीं होगी। इसके अलावा कैमरों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि रिकॉर्डिंग के साथ आसानी से छेड़छाड़ नहीं की जा सके। इससे डेटा सुरक्षित रहेगा और जरूरत पड़ने पर जांच में उपयोग किया जा सकेगा।
    फिलहाल शुरुआती चरण में मुंबई, रायपुर और वॉल्टेयर डिवीजन में टीटीई को बॉडी कैमरे दिए गए हैं। कर्मचारियों को कैमरा इस्तेमाल करने और रिकॉर्डिंग मैनेज करने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। रेलवे का कहना है कि यदि पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो आने वाले समय में इसे देशभर की ट्रेनों में लागू किया जा सकता है।
    रेलवे के मुताबिक कई बार टिकट जांच के दौरान यात्रियों और टीटीई के बीच बहस या विवाद की स्थिति बन जाती है। कुछ मामलों में फर्जी शिकायतें भी दर्ज कराई जाती हैं। बॉडी कैमरा सिस्टम शुरू होने के बाद हर घटना रिकॉर्ड होगी, जिससे सही और गलत की पहचान करना आसान होगा। इससे यात्रियों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच हो सकेगी और रेलवे कर्मचारियों को भी झूठे आरोपों से राहत मिलेगी। रेलवे को उम्मीद है कि इससे ट्रेनों में अनुशासन और पारदर्शिता दोनों बढ़ेंगे।
    भारतीय रेलवे पिछले कुछ वर्षों में लगातार नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दे रहा है। Online Ticket Booking, Smart Station, AI आधारित निगरानी और automatic system के बाद अब बॉडी कैमरा तकनीक को रेलवे के डिजिटल बदलाव का नया कदम माना जा रहा है।

    business Desh Every movement during ticket inspection on the train will be recorded via body cameras worn by TTEs. New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.