Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेत्र व अंग दान को बढ़ावा देने हेतु स्कूलों में दी जाए शिक्षा
    • पत्नी को मेरा शव मत छूने देना, मेरी आत्मा भटकती रहे, लिखकर बॉडी बिल्डर ने गोली मारकर दी जान
    • कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल
    • 3,000 अफसरों ने सीएपीएफ कानून को दी चुनौती, शौर्य चक्र विजेताओं सहित पदोन्नति में पिछड़े कैडर अफसर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
    • ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के नक्शे से ‘गायब’ ‘पूर्वोत्तर, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी
    • अब 17 से 19 अगस्त तक होंगे यूजी-पीजी प्रथम मेरिट से प्रवेश
    • 10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा मेरठ
    • रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»Instagram से हट गया एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, प्राइवेट चैट हो सकती है लीक!
    टेक्नोलॉजी

    Instagram से हट गया एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, प्राइवेट चैट हो सकती है लीक!

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 11, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Instagram पर अब आपके भेजे मैसेज प्राइवेट नहीं हैं. यानी सेंडर और रिसीवर के अलावा अब कंपनी भी इन मैसेज को एक्सेस कर सकती है. दरअसल, 8 मई से इंस्टाग्राम पर एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन (E2EE) बंद हो गया है. इसका मतलब है कि अब जरूरत पड़ने पर इंस्टाग्राम आपके मैसेज का कंटेट देख सकती है. ऐसी स्थिति में अगर आप चैटिंग के लिए सिक्योर और प्राइवेट ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो कई दूसरे ऐप्स एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन प्रोवाइड करवाती है. आइए इनकी लिस्ट पर एक नजर मार लेते हैं.

    WhatsApp- मेटा ने भले ही इंस्टाग्राम से E2EE सपोर्ट खत्म कर दिया है, लेकिन कंपनी के दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर मैसेज अभी भी एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड है. इसका मतलब है कि सेंडर और रिसीवर के अलावा कोई भी तीसरा व्यक्ति आपके मैसेज के कंटेट को एक्सेस नहीं कर सकता. कंपनी का दावा है कि इस प्लेटफॉर्म पर भेजे गए सारे मैसेज एनक्रिप्टेड होते है. हालांकि, एलन मस्क समेत कई लोग इसके एनक्रिप्शन पर सवाल उठा चुके हैं.

    XChat- Elon Musk की XChat भी E2EE देती है. पिछले महीने ही iOS के लिए इसकी डेडिकेटिड ऐप लॉन्च हुई है. इसके अलावा इसे एक्स प्लेटफॉर्म से भी एक्सेस किया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि इस ऐप पर आपके मैसज एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड रहते हैं और और इस पर कोई एड या ट्रैकिंग नहीं होगी. इस पर हर यूजर के लिए मैसेज डिलीट और एडिट करने का ऑप्शन मिलता है.

    Session- मैसेजिंग के दौरान प्राइवेसी के लिए सेशन ऐप भी एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह एक एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड मैसेंजर है और यह यूजर का प्राइवेट डेटा कलेक्ट नहीं करता है, जिससे डेटा लीक की भी चिंता नहीं रहती. इसकी खास बात है कि इस पर आप बिना मोबाइल नंबर के भी अकाउंट बना सकते है. इस पर मेटाडेटा भी स्टोर नहीं होता, जिससे मैसेज या यूजर को ट्रैक कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है.

    Signal- कई लोग प्राइवेट चैटिंग के लिए Signal पर खूब भरोसा करते हैं. इसकी एनक्रिप्शन टेक्नोलॉजी भी व्हाट्सऐप जैसी है, लेकिन अभी तक इसकी सिक्योरिटी पर कोई सवाल नहीं उठे हैं. इस पर मैसेज और कॉल सब कुछ एनक्रिप्टेड है. यह ऐप एडवरटाइजिंग के लिए कोई डेटा कलेक्ट नहीं करती.

    Telegram- प्राइवेट चैटिंग के लिए टेलीग्राम को भी यूज किया जा सकता है. इस पर रेगुलर चैट के लिए स्टैंडर्ड एनक्रिप्शन है, लेकिन अगर कोई यूजर सीक्रेट चैट का ऑप्शन सेलेक्ट करता है तो उसके मैसेज एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड हो जाते हैं.

    instagram tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    नेत्र व अंग दान को बढ़ावा देने हेतु स्कूलों में दी जाए शिक्षा

    August 3, 2026

    पत्नी को मेरा शव मत छूने देना, मेरी आत्मा भटकती रहे, लिखकर बॉडी बिल्डर ने गोली मारकर दी जान

    August 3, 2026

    कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.