Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले आठ गिरफ्तार
    देश

    डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले आठ गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 2, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत, 02 अक्टूबर। बागपत साइबर थाने की पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट व अन्य तरीके से लोगों के साथ ठगी करने वाले अंर्तराष्ट्रीय गैंग के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गैंग ने बागपत समेत देशभर के कई राज्यों में सीधे-साधे लोगों के साथ 1.80 करोड़ से अधिक की ठगी की है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से थार और स्कार्पियो कार समेत काफी डिजिटल गैजेट्स बरामद किए हैं।

    एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बड़ौत शहर के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं। गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ, आशिफ, हर्ष गोयल, आरिफ, तुषार, ललित, उज्जवल गोयल और विशु एक साथ पढ़ाई भी किया करते थे। गिरफ्तार गैंग के सदस्य हर्ष गोयल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि तुषार को मोहित जैन ने डिजिटल अरेस्ट, टेलीग्राम पर टास्क देना, इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर, शेयर मार्केट मे इन्वेस्टमेन्ट, ऑनलाइन गेमिंग/बेटिंग/इन्वेस्टमेन्ट की वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने की जानकारी दी। जिसके बाद उसने व तुषार ने गेमिंग की बैवसाइट में अपने अकाउंट व अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करने लगे। जब हमारे अकाउंट ब्लाक होने लगे, तो हमने अपने साथी आरिफ का एक कैनरा बैंक का उकाउंट लिया। जिसमें फ्रॉड के बाद पीड़ितों से रुपये डलवाए। बताया कि धीरे धीरे हम लोगों का लालच बढ़ना शुरू हो गया, तो अपने साथ विशू तोमर, उज्जवल, आमिर व आसिफ ललित आरिफ को ग्रुप में जोड़ लिया। हम लोग नये नये लोगों के साथ साइबर क्राइम की ठगी करने के लिए कॉल कर अपनी बेवसाइट का लिंक वॉटस ऐप, टेलीग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भेजकर फ्रॉड करते थे।

    जज, पुलिस अधिकारी और वकील के लगाते थे डीपी पर फोटो
    एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि ठगी करने वाला यह गैंग बड़ा ही शातिर है। गैंग के सदस्य जज, पुलिस अधिकारी और वकील के डीपी पर फोटो लगाकर पहले लोगों को धमकाते थे और फिर उनसे ठगी करते थे। बागपत के विजय कुमार से भी उन्होंने इसी तरीके से ठगी की। पहले पुलिस अधिकारी बनकर कॉल की। धमकाया कि तुम्हारे खिलाफ मुंबई पर काफी केस दर्ज है। जिसके बाद उसके साथ सात लाख रुपये की ठगी डिजीटल अरेस्ट करने के बाद की गई।

    यह सामान हुआ बरामद
    10 मोबाईल फोन आईफोन आदि, 19 एटीएम डेविट कार्ड , क्रेडिट कार्ड, 03 फर्जी सिम कार्ड, 02 ड्राइविंग लाइसेंस, 03 पैन कार्ड, 03 आधार कार्ड, 01 बलैंक चैक, अंगूठी पीली धातु 04, अंगूठी सफेद धातु 02, पीली धातु चेन 01, पीली धातु का कड़ा 01 ,सफेद धातु ब्रेसलेट 02, एक लाकेट पीली धातु ओम लिखा 01 , एक कान की वाली पीली धातु 01, एक महिद्रा थार कार, एक महिद्रा स्कार्पियो बरामद हुई।

    bagpat cyber-fraud-gang tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.