नई दिल्लीे, 27 जुलाई (ता)। वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी के दौरान कुछ युवकों द्वारा चिकन बिरयानी खाने और हड्डियां फेंकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जवल भुइयां ने बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी में चिकन खाना कोई अपराध नहीं है और इसके लिए किसी को जेल में नहीं डाला जा सकता। भोपाल में एक यूनिवर्सिटी में दिए एक लेक्चर में उन्होंने वाराणसी के इस मामले का जिक्र करते हुए यह बात कही। इस मामले में 14 मुस्लिम युवाओं को नाव पर इफ्तार के दौरान चिकन बिरयानी खाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और गंगा को गंदा करने का केस दर्ज हुआ था।
जस्टिस भुइयां ने कहा कि मुझे यकीन है कि चिकन बिरयानी खाना कोई अपराध नहीं है। यह अपराध नहीं हो सकता, उन्हें इसी वजह से गिरफ्तार किया गया था, और उन्हें तीन महीने जेल में रहना पड़ा। खाने का बचा हुआ सामान नदी में फेंकना गलत हो सकता है, लेकिन सिर्फ बिरयानी खाना अपराध नहीं है।
जस्टिस भुइयां ने देश में बढ़ते विरोध और अभिव्यक्ति की आजादी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करना नागरिकों का मौलिक अधिकार है। बहस और असहमति लोकतंत्र की आत्मा है। दुर्भाग्य से अब सामान्य कामों को भी अपराध माना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण के मुद्दे उठाने वाले लोगों और कैंपस में विरोध करने वाले छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। कई छात्रों को 30-40 दिन तक जमानत नहीं मिलती और उन्हें संस्पेंड भी कर दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि कई बार जमानत नहीं मिलती और उन्हें सस्पेंड भी कर दिया जाता है। ऐसी शर्तें उनकी बुनियादी आजादी को बुरी तरह कमजोर करती हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

