Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी
    • पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली
    • सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी
    • 10वीं में फेल होने पर भागा बेटा 30 साल बाद घर लौटा, बूढ़े माता-पिता से मिलकर फूट-फूटकर रोया
    • श्रीलंका को भारतीय अंडर-19 टीम ने 211 रनों से हराया
    • Samsung AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत
    • तलाक के एक महीने बाद ही मौनी रॉय को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»डूसू संयुक्त सचिव ने प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़, शिक्षकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
    देश

    डूसू संयुक्त सचिव ने प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़, शिक्षकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

    adminBy adminOctober 17, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 17 अक्टूबर। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीमराव अंबेडकर कॉलेज में बुधवार को चौकाने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की संयुक्त सचिव दीपिका झा पर कॉलेज के शिक्षक को थप्पड़ मारने और अन्य शिक्षकों के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद कॉलेज और विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया.

    डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (DTF) के अध्यक्ष राजीब रे ने कहा कि शिक्षक कॉलेज की अनुशासन समिति के संयोजक हैं. यह समिति हाल ही में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कुछ सदस्यों द्वारा छात्रों पर किए गए हमले की जांच कर रही थी. बुधवार को इसी मुद्दे को लेकर डूसू की संयुक्त सचिव दीपिका झा कॉलेज पहुंचीं, जहां कहासुनी बढ़ने पर उन्होंने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिया. घटना के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने इसकी निंदा की है. कार्यकारी परिषद के सदस्य राजपाल सिंह पवार, वित्त समिति के सदस्य जेएल गुप्ता, डूटा सचिव बीमालेंदु तीर्थंकर और शैक्षणिक परिषद सदस्य अनुमेहा मिश्रा ने कुलपति प्रो. योगेश सिंह को पत्र लिखकर इस घटना की जांच और दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

    नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने भी इस घटना की निंदा की है. एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा, “यह हमला सिर्फ एक प्रोफेसर पर नहीं, बल्कि पूरे शिक्षण समुदाय की गरिमा पर है. एबीवीपी के छात्र नेताओं की यह गुंडागर्दी दिखाती है कि वे खुद को कानून से ऊपर समझते हैं.” एनएसयूआई ने दीपिका झा और डूसू अध्यक्ष आर्यन मान की गिरफ्तारी की मांग की है और कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय को शिक्षा का केंद्र बनाए रखना जरूरी है, न कि हिंसा का. एनएसयूआई शैक्षणिक समुदाय के साथ दृढ़ता से खड़ी है और एबीवीपी द्वारा देशभर के विश्वविद्यालय परिसरों में फैलाई जा रही हिंसा और डर की संस्कृति के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी.

    स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) संगठन ने कहा कि यह घटना विश्वविद्यालय की गरिमा पर हमला है. एबीवीपी से जुड़ी डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा ने डूसू अध्यक्ष आर्यन मान की मौजूदगी में एक शिक्षक पर हमला किया. यह छात्र राजनीति में हिंसा और डर के माहौल को बढ़ावा देता है. परिसर में एबीवीपी की आक्रामकता बढ़ती जा रही है और जो शिक्षक या छात्र स्वतंत्र सोच रखते हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपिका झा ने कहा, “मैं कॉलेज विद्यार्थियों के बुलावे पर गई थी. उन्होंने बताया कि प्रो. ने छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया. वहां पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने मुझे धमकी दी और अपशब्द कहे. इसी कारण आवेश में आकर मुझसे हाथ उठ गया.” उन्होंने कहा कि उन्हें अपने व्यवहार पर खेद है और वह शिक्षक समुदाय से माफी मांगती हैं.

    AMBEDKAR COLLEGE DELHI UNIVERSITY DUSU JOINT SECRETARY SLAPS TEACHER tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी

    July 23, 2026

    पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली

    July 23, 2026

    सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.