देहरादून, 18 मार्च (जा)। आगामी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बीकेटीसी ने तीर्थ पुरोहितों के हितों को ध्यान में रखते हुए तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष का गठन किया गया है। वहीं, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर के 50 से 60 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी व मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। सब कमेटी बनाने के बाद इसकी एसओपी बनाई गई है। दोनों धामों की यात्रा को गति दी जाएगी। हर बार की तरह इस बार भी यात्रा में आफलाइन व आनलाइन पूजा शुल्क में तकरीबन 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह बातें कही।
गत दिवस कैनाल रोड स्थित मेविलास होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल, तिरुपति बालाजी, वैष्णो माता आदि धामों में मोबाइल प्रतिबंधित है। केदारनाथ मंदिर परिसर में बने चबूतरा के पास दर्शन के बाद भी तीर्थयात्री और कई यूट्यूबर, ब्लागर काफी देर तक रहते हैं, जिससे अव्यवस्था बनी रहती है। तीर्थयात्रियों को दर्शन करने में परेशानी होती है।
ऐसे में हक हकूकधारी और तीर्थपुरोहितों की मांग के बाद मंदिर परिसर में मोबाइल पूर्णतः प्रतिबंधित का प्रस्ताव पास किया है। चाहे वीआइपी हो अथवा कोई भी उसका मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। मंदिरों में मोबाइल रखने के लिए लाक रूम उपलब्ध कराएंगे। एक टीम वहां स्थान चयनित करने और व्यवस्था बनाने के लिए गई है। इस मौके पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, सदस्य प्रह्लाद पुष्पवान, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि पर्यटन और तीर्थाटन को समझने की जरूरत है। तीर्थाटन को कई बार लोग पर्यटन के रूप में ले लेते हैं। पर्यटन मनोरंजन के लिए जबकि तीर्थाटन भावनाओं, ध्यान और सनातन धर्म के प्रति आस्था के लिए है।
हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सेंगोल, रूप छड़ी अथवा धर्मदंड बाहर ले जाने का मामला संज्ञान में है। इस पर उच्च स्तरीय जांच चल रही है।
धर्मदंड पवित्र छड़ी है, परंपराओं से जुड़ा मामला है। जिस स्तर से त्रुटि हुई है उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस छड़ी को देवभूमि से बाहर नहीं जानी चाहिए और न ही यह परंपरा में है।
Trending
- दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मिलीं बड़ी खामियां
- अनाहत सिंह को प्रधानमंत्री ने दी बधाई
- आयकर विभाग ने क्रिप्टो परिसंपत्तियों की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए
- कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
- गंगा में चिकन खाना अपराध नहीं : भुईयां
- राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को भारोत्तोलन में मिले सोना-चांदी
- कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीआईजी ने दिए निर्देश
- एलपीजी 10 व 5 किग्रा सिलेंडरों की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की

