Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बच्चे के आम तोड़ने पर आगबबूला हुए ठेकेदार ने उसके चाचा की अंगुलियां चबा डालीं, मासूम को थप्पड़ भी मारे
    • काजल चौधरी और चंद्री देवी जैसा सास-बहू में प्यार हो जाए तो देश में रामराज आते देर नहीं लगेगी
    • खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग: कोचिंग डायरेक्टर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
    • केवाईसी कराने के लिए चक्कर कटवा रहे बैंक
    • शादीशुदा बेटियां परिवार का अभिन्न हिस्सा, अनुकंपा नियुक्ति की हकदारः सुप्रीम कोर्ट
    • यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल; CM योगी समेत सभी मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी
    • दिल्ली: मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत 37 घायल, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी
    • बीएस-1, 2 और 3 वाहन होंगे बंद, एनसीआर में शुरू होगा अभियान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में ठंड के चलते 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज 1 जनवरी तक बंद
    देश

    यूपी में ठंड के चलते 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज 1 जनवरी तक बंद

    adminBy adminDecember 29, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 29 दिसंबर। यूपी में अब हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। इसे देखते हुए 12वीं तक के स्कूल-कॉलेजों को एक जनवरी तक बंद कर दिया गया है। यह आदेश आइसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। सुबह से वाराणसी, कानपुर, अलीगढ़, संभल समेत 30 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं।

    8-10 शहरों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बर्फीली हवाएं चल रही हैं। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश का एहसास करा रही हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4 दिनों तक भयंकर ठंड पड़ेगी। नए साल में भी मौसम बिगड़ा रहेगा।

    मेरठ 6.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया। गोरखपुर, जालौन, वाराणसी, लखनऊ समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। फ्लाइटें भी देरी से उड़ रही हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतलहर के मद्देनजर सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी करें।

    उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जिलों में जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त संख्या में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो। इसके लिए रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे गर्म बिस्तर, स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएं।

    सभी रैन बसेरों में व्यवस्थाओं की नियमित जांच करने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शीतलहर से प्रभावित बुजुर्गों, बच्चों और बेसहारा लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि ठंड के कारण किसी भी तरह की जनहानि न हो।

    आज वाराणसी समेत 38 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहेगा। 37 जिलों में बहुत अधिक घना कोहरा छाया रहेगा।

    कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों की निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है। कहा- कोहरे से फसलों में कीट और रोग बढ़ सकते हैं, इसलिए जिंक और क्लोरोपाइरीफॉस जैसी दवाओं का छिड़काव करें।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बच्चे के आम तोड़ने पर आगबबूला हुए ठेकेदार ने उसके चाचा की अंगुलियां चबा डालीं, मासूम को थप्पड़ भी मारे

    June 3, 2026

    काजल चौधरी और चंद्री देवी जैसा सास-बहू में प्यार हो जाए तो देश में रामराज आते देर नहीं लगेगी

    June 3, 2026

    खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग: कोचिंग डायरेक्टर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

    June 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.