Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवबंद में वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा क्षतिग्रस्त, अज्ञात के खिलाफ FIR
    • रिटायर्ड रेलकर्मी ने की प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, लाश के टुकड़े कर आठ दिन तक बक्से में भरकर जलाए अंग
    • रेड कार्पेट पर 500 रुपये के नोटों के बंडल के साथ दिखे बीजेपी नेता, वीडियो वायरल
    • प्रयागराज माघ मेले में मचा बवाल, पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
    • नागरिकों को परेशानी से बचाने के लिए सरकार रैली में जाने के लिए अलग से चलाना शुरू करें ट्रेन
    • पुलिस की वर्दी में ठगी करने वाला ठग निकला होमगार्ड, आरोपी साथी गिरफ्तार
    • अगर सम्मान पाना है तो शिष्य का संबोधन छोड़ भतीजा या पुत्रवत जैसे शब्दों को संबोधन में शामिल कीजिए, क्योंकि एकलव्य जैसे शिष्य तो गुरू द्रोणाचार्य जैसे गुरू भी अब नजर नहीं आते है
    • UP के 75 जिलों में एक साथ बजेगा Black Out सायरन, बंद करनी होंगी घर-दफ्तर की सारी लाइटें
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दुधवा नेशनल पार्क का पर्यटन सत्र शुरू, वन मंत्री अरुण सक्सेना ने फीता काटकर किया उद्घाटन
    देश

    दुधवा नेशनल पार्क का पर्यटन सत्र शुरू, वन मंत्री अरुण सक्सेना ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    adminBy adminNovember 1, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखीमपुर 01 नवंबर। शनिवार को वह बहुप्रतीक्षित लम्हा आ ही गया जिसका पांच महीनों से वन्यजीव प्रेमियों को इंतजार था। विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद सुबह करीब 10 बजे वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना व विभागीय अधिकारियों ने फीता काटकर दुधवा के पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया।

    उन्होने झंडी दिखाकर टाइगर रिजर्व में सैलानियों को प्रवेश भी कराया। इससे पहले वन मंत्री व अधिकारियों ने पार्क के प्रवेश द्वार पर पूजन अर्चन किया। शुभारंभ के बाद सैलानियों से भरे वाहनों को जंगल भ्रमण के लिए जाने दिया गया। पहले दिन जंगल सफारी पर जाने वाले सैलानी कम रहे लेकिन स्थानीय लोगों की भीड़ रही।

    वन मंत्री के फीता काटने के बाद मुख्य द्वार को खोला गया और इसके साथ ही विधिवत पर्यटन सत्र की शुरूआत हो गई। इस मौके पर वन मंत्री ने कहा कि दुधवा को इस बार जल्दी खोलने का मकसद पर्यटकों की संख्या बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जंगल सफारी पूरी तरह से आनलाइन की जा रही है जिससे पर्यटकों को सुविधा हो सके।

    उन्होंने दुधवा में इस साल जंगल सफारी के लिए एक नया रूट नंबर 23 खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही कतर्निया घाट के निशानगाड़ा व दुधवा में आवासीय सुविधा बढ़ाने की बात कही। इस मौके पर प्रमुख सचिव वन अनिल कुमार, विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी, पीसीसीएफ वन्यजीव अनुराधा बेमुरी, फील्ड डायरेक्टर एच राजा मोहन व डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर व दुधवा के वार्डन तथा रेंजर समेत दुधवा पार्क के अधिकारी, कर्मचारी व गाइड मौजूद रहे।

    पर्यटन सत्र के पहले दिन की पहली पाली में बाहर से आने वाले पर्यटक नहीं दिखे। जिन पर्यटकों की बुकिंग थी उनको दोपहर बाद की शिफ्ट में जंगल भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई है। कुछ पर्यटक जिनकी बुकिंग है वे पहुंचे भी नहीं थे उनके दोपहर बाद या फिर शाम तक पहुंचने की उम्मीद है।

    शनिवार की बुकिंग वाले किसी पर्यटक ने सुबह दुधवा पहुंचने की रिपोर्ट नहीं की थी। उनके सेकेंड शिफ्ट में भ्रमण की बात बताई गई है। शुभारंभ के मौके पर सैलानियों की संख्या कम रही जो लोग थे वे स्थानीय पर्यटक थे। बाघ देखने की उम्मीद से जंगल में पहुंचे स्थानीय पर्यटकों को पहले दिन बाघ के दीदार नहीं हो सके।

    पर्यटन सत्र के पहले दिन जंगल भ्रमण की व्यवस्था पूर्ण रूप से नि:शुल्क रही। इस बार स्कूली बच्चों की संख्या पर्याप्त रही। पहले वन्य प्राणी सप्ताह के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को पार्क फ्री में घुमाया जाता था लेकिन इस बार यह व्यवस्था नही की गई थी। केवल वह बच्चे ही पार्क घूम सके जो रंगोली आदि बनाने के लिए बुलाए गए थे।

    dudhwa-tiger-reserve lakhimpur-khiri tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    देवबंद में वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा क्षतिग्रस्त, अज्ञात के खिलाफ FIR

    January 19, 2026

    रिटायर्ड रेलकर्मी ने की प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, लाश के टुकड़े कर आठ दिन तक बक्से में भरकर जलाए अंग

    January 19, 2026

    रेड कार्पेट पर 500 रुपये के नोटों के बंडल के साथ दिखे बीजेपी नेता, वीडियो वायरल

    January 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.