Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ: नकल के आरोप से आहत बीटेक छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर
    • मेरठ : दिल्ली के दो कांवड़ियों की मौत, तीसरा गंभीर; हाईवे पर कार ने मारी बाइक में टक्कर
    • ग्राहकों की मंजूरी बड़े लेनदेन पर मांगी जाएगी
    • शीर्ष प्रबंधन के लिए न्यूनतम आयु 21 साल से घटाकर 18 वर्ष करने का प्रस्ताव
    • मिलावटी शराब बनाने और बेचने के मामले में महिला समेत पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
    • कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने की विवि की स्मारिका की प्रशंसा
    • पुलिस पर हमले-बलवे में शामिल कांवड़ियों पर मुकदमा दर्ज
    • राज्य सरकार ने किए 4 कमिश्नर समेत 13 आईएएस इधर से उधर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रील बनाने के जुनून में पिता को बोरे में भरकर कूरियर करने निकली बेटी, पुलिस ने पकड़ा
    देश

    रील बनाने के जुनून में पिता को बोरे में भरकर कूरियर करने निकली बेटी, पुलिस ने पकड़ा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 18, 2026No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 18 मार्च। सोशल मीडिया पर रील बनाने का चस्का लोगों पर किस कदर हावी हो रहा है, इसका एक खौफनाक और अजीबोगरीब उदाहरण बेंगलुरु से सामने आया है. यहां एक परिवार ने रील बनाने के लिए अपने ही बुजुर्ग पिता को एक बड़े बैग (बोरे) में बंद कर कूरियर करने की कोशिश की. इस घटना से हर कोई हैरान है. सोशल मीडिया पर भी इस केस की खूब चर्चा होने लगी है.

    घटना मंगलवार की है, जब व्यालिकावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक कूरियर कार्यालय में एक महिला, उसका पति और सास-ससुर एक बहुत बड़ा पार्सल लेकर पहुंचे. पार्सल का आकार असामान्य रूप से बड़ा देखकर कर्मचारियों को शक हुआ. जब उन्होंने परिवार से पूछा कि इसके अंदर क्या है, तो किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया.

    संदेह होने पर जब कर्मचारियों ने पैकेट खोला, तो उनके होश उड़ गए. बैग के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति को ठूंसा गया था, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. जांच में पता चला कि वह बुजुर्ग उस महिला के पिता ही थे, जो कूरियर बुक कराने आई थी.

    हैरानी की बात यह है कि पकड़े जाने के बाद भी परिवार अपनी हरकत को गलत मानने के बजाय उसका बचाव करता रहा. उन्होंने पुलिस को बताया- वे उगादी और रमजान के त्योहारों के दौरान बस टिकट न मिलने की समस्या को उजागर करना चाहते थे. उनका मकसद एक रील बनाना था, जिसमें यह संदेश दिया जा सके कि टिकट न मिलने की स्थिति में अब इंसानों को भी कूरियर के जरिए भेजने की नौबत आ गई है. कर्मचारियों के विरोध के बावजूद परिवार जिद पर अड़ा रहा कि उन्होंने बहुत मेहनत की है, इसलिए पार्सल को बुक कर लिया जाए.

    पुलिस ने परिवार को थाने बुलाया, जहां उन्होंने माफी मांगी और एक माफी वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने अपने कृत्य को गैरजिम्मेदाराना बताया।

    karnataka khabar jara hatke tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मेरठ: नकल के आरोप से आहत बीटेक छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

    August 5, 2026

    मेरठ : दिल्ली के दो कांवड़ियों की मौत, तीसरा गंभीर; हाईवे पर कार ने मारी बाइक में टक्कर

    August 5, 2026

    ग्राहकों की मंजूरी बड़े लेनदेन पर मांगी जाएगी

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.