Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पपीते के पत्तों का रस सुबह रोजाना पीने से होंगे अनेक लाभ
    देश

    पपीते के पत्तों का रस सुबह रोजाना पीने से होंगे अनेक लाभ

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 27, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 27 अप्रैल (ता)। पपीते के पत्तों का जूस पोषक तत्त्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद एंजाइम कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सूजन कम करने और कैंसर कोशिकाओं को रोकने में मदद कर सकते है।
    पपीता अधिकतर तो सभी ने जरूर खाया होगा। यह पीला फल कई विटामिन और मिनरल्ज से भरपूर होता है, जिससे इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीते के पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए उतने ही लाभकारी होते हैं? पपीते के पत्तों का जूस पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। यह न केवल पोषक तत्त्वों से भरपूर होता है, बल्कि इसमें मौजूद एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट्स कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं पपीते के पत्तों का जूस पीने के लाभ।
    पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद : पपीते के पत्तों का जूस पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन और अमिनो एसिड भोजन को पचाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज, गैस और एसिडिटी की परेशानी से राहत मिलती है और पेट साफ बना रहता है।
    सूजन होती है कम : अकसर शरीर के विभिन्न हिस्सों में सूजन की समस्या हो जाती है। ऐसे में पपीते के पत्तों का जूस पीने से पैरों और घुटनों की सूजन कम होती है। यह गठिया की समस्या में भी लाभकारी होता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
    डेंगू के लिए फायदेमंद : पपीते के पत्तों का जूस डेंगू के दौरान होने वाली समस्याओं में राहत प्रदान करता है। यह बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से प्लेटलेट्स स्तर को संतुलित किया जा सकता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।
    इम्युनिटी बढ़ाए : पपीते के पत्तों में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। इसका जूस पीने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है। एंटीवायरल गुणों से भरपूर यह जूस मानसून में होने वाले वायरल संक्रमण से भी राहत दिलाने में मदद करता है।
    कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे : पपीते के पत्तों का जूस कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है। इसके नियमित सेवन से रक्त शुद्ध होता है और लिवर से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही यह हृदय को भी स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।
    बाल बनाए मजबूत : पपीते के पत्तों का जूस डैंड्रफ, बालों के झडऩे और खुजली जैसी समस्याओं के लिए लाभकारी होता है। यह बालों के सफेद होने और पतले होने की समस्या को भी कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखता है।
    त्वचा के लिए फायदेमंद : पपीते के पत्तों में विटामिन ए, सी और ई प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं। साथ ही, इनमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा की क्षति को कम करने में मदद करते हैं और त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाते हैं।
    डायबिटीज को कंट्रोल करे: पपीते के पत्तों का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद तत्त्व इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक होते हैं, जिससे डायबिटीज को मैनेज करना आसान हो जाता है।

    Desh Drinking papaya leaf juice daily in the morning offers numerous benefits. health New Delhi Papaya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.