Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांवड़ : 789 शिवालयों-मंदिरों पर होगा जलाभिषेक, औघड़नाथ मंदिर पर एक अस्थाई थाना और नौ अस्थाई चौकी बनाई
    • हत्या कर सजा काट रहे 2 कैदियों की जेल में होगी शादी
    • उम्रदराज-गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कैदियों की रिहाई के लिए बने पॉलिसी: सुप्रीम कोर्ट
    • कैटरीना कैफ हुईं 43 वर्ष की, मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी है
    • एसजीएसटी की टीम ने मेरठ की बोगस फर्म का किया भंडाफोड
    • जिलाधिकारी जी निकालें बूढ़ा बाबू मेला का हल
    • सोनम वांगचुक अनशन समाप्त करें, हर व्यक्ति यही कह रहा है, मुददे उठाने के लिए पूरा भविष्य पड़ा है, आप स्वस्थ होंगे तो
    • कॉल सेंटर खोल रिश्ते कराने के नाम पर ठगी का राजफाश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दृष्टि आई क्लीनिक के डॉक्टर गौरव मिश्रा के व्यवहार और सरल ऑपरेशन पद्धति से लौटाई आंखों की रोशनी
    देश

    दृष्टि आई क्लीनिक के डॉक्टर गौरव मिश्रा के व्यवहार और सरल ऑपरेशन पद्धति से लौटाई आंखों की रोशनी

    adminBy adminMay 6, 2026Updated:May 6, 2026No Comments38 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भगवान तो भगवान ही है उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता लेकिन जैसा कहा जाता है कि बीमारियों से छ़ुटकारा दिलाने वाला डॉक्टर को भी धरती पर इसी का रुप कह सकते हैं। १२ साल पहले मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना था लेकिन कई कारणों से टलता जा रहा था। बीते चार दिन पहले जब आंखों से शब्द पढ़ना भी समाप्त हो गया तो इस बारे में सोचा। फिर सोचा कि किससे कराया जाए जो रोशनी वापस आ जाए। तब अपने परिचित डॉक्टर तनुराज सिरोही आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ एमके बंसल डॉ सरोजिनी अग्रवाल व स्वतंत्र पत्रकार सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ संजय गुप्ता अन्नपूर्णा हॉस्पिटल ट्रस्ट के ब्रजभूषण गुप्ता से चर्चा हुई। सबने कहा कि बच्चा पार्क स्थित दृष्टि आई क्लीनिक में गौरव मिश्रा या सिद्धार्थ शर्मा से कराना उचित रहेगा। अपने पुत्र अंकित बिश्नोई के साथ वहां पहुंचा तो यह देखकर अच्छा लगा कि वहां जूनियर डॉक्टर नर्सो का व्यवहार बहुत अ च्छा था और डॉ गौरव मिश्रा के व्यवहार ने आधा डर समाप्त कर दिया। पांच घंटे चले टेस्ट और विचार के बाद बीती ५ तारीख को आधुनिक मशीनों से डॉ गौरव मिश्रा ने लगभग छह सात मिनट में लेजर सर्जरी की और इस दौरान भी उनका बर्ताव बहुत अच्छा था। पूरे ऑपरेशन के दौरान यही लगता रहा कि आंखों को पानी से धोया जा रहा है लेकिन ऐसा नहीं लगा कि आंखों पर कुछ हो रहा है। ऑपरेशन इतनी जल्दी और बिना किसी परेशानी के होने पर बड़ा ताज्जुब हुआ और एक सफेद चश्मा पहनाकर कुछ देर आंखें बंद रखने को कहा गया। उसके बाद सब रुटीन से करिए तीन चार दिन थोड़ी धुंधलाहट रहेगी। नर्सों का कहना था कि अब आप टीवी देख सकते है यहां उपासना की मदद और सलाह से सारा काम सुविधा से होता गया और यह महसूस नहीं हुआ कि इतने बड़े अस्पताल में ऑपरेशन कराया है। इससे बड़ी बात कि इस ऑपरेशन में काफी पैसा लगना था अस्पताल की ईमानदार प्रतिष्ठा के चलते जो बीमा कराया था उन्होंने पूरा विवरण कंपनी को भेजा और एक घंटे में वो स्वीकृत होकर आ गया। कहने का आश्य है कि अस्पताल और डॉक्टर की सांख व ईमानदारी से बिना कोई पैसा खर्च किए आधुनिक मशीनों से ऑपरेशन संपन्न हो गया और भले ही डॉक्टर ने कहा हो कि तीन चार दिन बाद धुंधलापन खत्म हो जाए लेकिन ना कोई दर्द था ना परेशानी। उनके अनुसार दवाई डालते रहो। यह सब बाते लिखने का आश्य है कि मुझे डॉक्टरो के यहां जाने से काफी भय लगता था कि पता नहीं क्या और कैसे होगा और कैसा व्यवहार करें लेकिन डॉ गौरव मिश्रा और उनके स्टाफ की कार्यप्रणाली से मेरी सोच बदल गई। ऑपरेशन के बाद किसी ने भी ईनाम की इच्छा व्यक्त नहीं की जबकि पहले देखा कि नर्सिंग होम में छ़टटी के समय ईनाम मांगा जाता है। डॉ सिद्धार्थ शर्मा के बारे में भी सबकी अच्छी राय थी और कहना था कि वो भी प्यार से ऑपरेशन करते हैं और मरीजों से व्यवहार अच्छा होता है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कांवड़ : 789 शिवालयों-मंदिरों पर होगा जलाभिषेक, औघड़नाथ मंदिर पर एक अस्थाई थाना और नौ अस्थाई चौकी बनाई

    July 17, 2026

    हत्या कर सजा काट रहे 2 कैदियों की जेल में होगी शादी

    July 16, 2026

    उम्रदराज-गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कैदियों की रिहाई के लिए बने पॉलिसी: सुप्रीम कोर्ट

    July 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.